भूस्खलन में नेपाल के चार श्रमिकों की मौत


उत्तराखंड के फाटा गांव में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में नेपाल के चार मजदूरों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने भूस्खलन के मलबे के नीचे से उनके शव बरामद कर लिए हैं। रुद्रप्रयाग आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह राजवार ने बताया कि अधिकारियों को गांव में एक 'खाट गदेरा (वर्षा जल तालाब)' के पास रात करीब 1.20 बजे हुई घटना की जानकारी मिली और बचाव दल को मौके पर भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार रात को इलाके में भारी बारिश हुई थी। राजवार ने बताया कि मृतकों की पहचान तुल बहादुर, पूर्ण नेपाली, किशन परिहार और चीकू बुरा के रूप में हुई है। ये सभी नेपाल के निवासी थे।

Read More
Next Story