सुनीता की वापसी अब अगले साल ही संभव


सुनीता विलियम्स- बुच विल्मोर का थरती पर इस साला आना संभव नहीं है। दोनों अंतरिक्ष यात्री जून में बोइंग के विमान पर सवाल होकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे थे। बोइंग स्टारलाइनर के कैप्सूल में आई खराबी के कारण इनकी वापसी डल गई। नासा के प्रमुख बिल नेल्सन ने कहा है कि इन दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से स्पेसएक्स के रॉकेट से पृथ्वी पर लौटना होगा। 

दोनों अंतरिक्ष यात्रियों के अब फरवरी 2025 में स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन अंतरिक्ष यान से वापस लौटने की उम्मीद जताई जा रही है। अगले महीने एक नियमित अंतरिक्ष यात्री रोटेशन मिशन के हिस्से के रूप में लॉन्च किया जाना है। क्रू ड्रैगन की चार अंतरिक्ष यात्री सीटों में से दो विल्मोर और विलियम्स के लिए खाली रखी जाएंगी। स्टारलाइनर बिना चालक दल के अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से अलग हो जाएगा और अंतरिक्ष यात्रियों के बिना पृथ्वी पर लौटने की कोशिश होगी।

Read More
Next Story