पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने कहा, "2007 से 2014 के बीच वह प्रधानमंत्री थे और मैं राज्यसभा का सभापति था। वह हमेशा रचनात्मक सुझाव देते थे। यही वजह है कि उनके कार्यकाल में संसद में कभी ज्यादा हंगामा नहीं हुआ। उन्होंने नीतियों में बदलाव किया, जिसके परिणामस्वरूप देश ने तेजी से आर्थिक विकास देखा। वह हमेशा संसद की चर्चाओं में हिस्सा लेते थे। उनके कार्यकाल में सबसे बड़ी बात आर्थिक नीतियां और विदेश नीतियां थीं। वह जानते थे कि अगर देश को आगे बढ़ाना है तो देश के सामने मौजूद समस्याओं का समाधान ढूंढना होगा।


Read More
Next Story