महाराष्ट्र के मंत्री और भाजपा नेता नितेश राणे का कहना है कि जिन लोगों ने चुनावों में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा का समर्थन किया और उनके लिए काम किया, वे देशद्रोही हैं। हमारे पास यह जानकारी है...देश के खिलाफ काम करने वाली ऑल इंडिया मुस्लिम लीग ने वायनाड में उनके (कांग्रेस) साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया था। अगर कोई हमारे देश के खिलाफ बात करता है तो हमें इसके बारे में बात करनी चाहिए। अगर कोई पाकिस्तान का झंडा फहराता है, तो क्या हमें इसके बारे में बात नहीं करनी चाहिए? केरल हमारे देश का हिस्सा है और अगर कोई पाकिस्तान के लिए काम करता है या केरल में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार करता है, तो हमें इसके बारे में बोलना होगा। केरल हमारा है और यह हमारा ही रहेगा...भविष्य में, केरल 'भगवाधारी' बनेगा, मुझे इस बात का पूरा भरोसा है।


Read More
Next Story