पुतिन ने दिए बड़े संकेत


रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के मुताबिक भारत उनके और यूक्रेन के बीच युद्ध रुकवाने में अहम भूमिका में हो सकता है। यूक्रेन से बातचीत का संकेत देते हुए भारत के अलावा चीन और ब्राजील का नाम लिया है, जो यूक्रेन के साथ संभावित शांति वार्ता में मध्यस्थ के रूप में अच्छा काम कर सकते हैं। पुतिन ने इस दौरान कहा कि युद्ध के शुरुआती हफ्तों में इस्तांबुल में वार्ता में रूसी और यूक्रेनी वार्ताकारों के बीच एक प्रारंभिक समझौता हुआ था लेकिन ये कभी लागू नहीं किया जा सका। अगर फिर से शांति पर बातचीत होती है तो इसी समझौते को वार्ता के आधार के तौर पर शामिल किया जा सकता है।

Read More
Next Story