कनिमोझी ने कहा कि हम युद्ध नहीं चाहते, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम तैयार नहीं हैं। आपके अपने अधिकारियों, रक्षा अधिकारियों ने कहा है कि हमें अपग्रेड की ज़रूरत है। आपने क्या किया?हमारा युद्ध सिर्फ़ पाकिस्तान के ख़िलाफ़ नहीं था, एक बड़ा देश छद्म युद्ध लड़ रहा था। क्या आप तैयार हैं, क्या हम उनका सामना करने के लिए तैयार हैं?
विश्वगुरु ने हमें निराश किया है। विश्वगुरु ने कोई सबक नहीं सीखा है। विश्वगुरु ने कोई सबक नहीं सिखाया है। यह सरकार एक विस्तार सरकार है। इस सरकार में हर कोई विस्तार पर है। इसकी क्या ज़रूरत है? क्या आपको अपने दूसरे दर्जे के अधिकारियों पर भरोसा नहीं है कि हर किसी को (अपनी वर्तमान भूमिकाओं में) विस्तार मिलता रहता है?
Next Story