दिल्ली के कनॉट प्लेस में सनसनीखेज वारदात,हेलमेट से पीट-पीटकर 3 डिलीवरी एजेंटों ने कारोबारी की हत्या की
x
सेंट्रल दिल्ली के कनॉट प्लेस में देर रात पार्टी में गए 36 वर्षीय कारोबारी को तीन फूड डिलीवरी राइडर्स ने कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला। (AI picture)

दिल्ली के कनॉट प्लेस में सनसनीखेज वारदात,हेलमेट से पीट-पीटकर 3 डिलीवरी एजेंटों ने कारोबारी की हत्या की

कारोबारी शिवम गुप्ता गंभीर हालत में दो हफ्ते से ज्यादा समय तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझते रहे। आखिरकार 19 जनवरी को गंभीर चोटों के कारण उनकी मौत हो गई।


Click the Play button to hear this message in audio format

ये वारदात भले ही 3 जनवरी की रात की है, लेकिन इसके बारे में खुलासा अब जाकर हुआ है। सबसे हैरानी वाली बात ये है कि वारदात दिल्ली के कनॉट प्लेस जैसे पॉश एरिया में हुई। इस वारदात के सीसीटीवी फुटेज की जांच पुलिस कर रही है और फॉरेंसिक जांच के लिए कारोबारी के खून से सने कपड़े भी जब्त किए गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स में पुलिस के हवाले से बताया गया है कि कारोबारी शिवम गुप्ता गंभीर हालत में दो हफ्ते से ज्यादा समय तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझते रहे। आखिरकार 19 जनवरी को गंभीर चोटों के कारण उनकी मौत हो गई।

3 जनवरी की रात पुलिस को कनॉट प्लेस के फुटपाथ पर एक घायल व्यक्ति के पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस के अनुसार, मौके पर पहुंचने पर शिवम गुप्ता गंभीर हालत में मिले, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस के मुताबिक, डिलीवरी बॉय और बिजनेसमैन के बीच कनॉट प्लेस में उस रात बहस हुई। बहस के बाद तीनों आरोपियों ने हेलमेट से शिवम गुप्ता पर मुक्कों और वार किए। इसके बाद वे उन्हें खून से लथपथ हालत में मशहूर शॉपिंग इलाके की फुटपाथ पर छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस ने बताया कि तीन आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।

डॉक्टरों ने उनके सिर में गंभीर अंदरूनी चोटों की भी पुष्टि की। डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि शिवम बयान देने की हालत में नहीं हैं। इसी वजह से हमले के पीछे की असली वजह तुरंत पता नहीं चल सकी।

4 जनवरी को शिवम को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया और अगले दिन उनकी सर्जरी की गई। परिवार का कहना है कि सर्जरी के बाद उन्हें लगा था कि शिवम ठीक हो जाएंगे, लेकिन 19 जनवरी को उनकी मौत हो गई।

कारोबारी के परिवार ने बताया कि डॉक्टरों ने उन्हें पहले ही कह दिया था कि चोटें जानलेवा हैं, हालांकि कुछ दिनों तक शिवम डॉक्टरों की आवाज़ पर धीरे-धीरे प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिससे उम्मीद बनी हुई थी।

शिवम के पिता अनिल कांत गुप्ता, जो दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में दो दुकानें चलाते हैं, ने अपने इकलौते बेटे की हत्या करने वाले डिलीवरी राइडर्स को कड़ी से कड़ी सज़ा देने की मांग की है।

मीडिया रिपोर्ट्स में अनिल कांत गुप्ता के हवाले से बताया गया है कि 2 जनवरी की शाम शिवम यह कहकर लक्ष्मी नगर स्थित घर से निकले थे कि वे एक पार्टी में जा रहे हैं।

उन्होंने कहा,“मैं बार-बार फोन करता रहा, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। कुछ देर बाद पुलिस का फोन आया कि मेरा बेटा अस्पताल में भर्ती है।”

Read More
Next Story