दहेज के लिए तलाक फिर हलाला के लिए भी दहेज की मांग,पांच पर केस दर्ज
x
प्रतीकात्मक तस्वीर

दहेज के लिए तलाक फिर हलाला के लिए भी दहेज की मांग,पांच पर केस दर्ज

दहेज के लिए एक शख्स ने अपनी पत्नी को तलाक दिया। लड़की वालों ने दोबारा शादी की मिन्नत की। लेकिन आरोपी ने कहा कि हलाला भी तभी होगा जब दहेज की डिमांड पूरी करोगे


हलाला क्या होता है उसके बारे में हम आपको बाद में बताएंगे। लेकिन उससे पहले यूपी के फतेहपुर जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई। यहां पीड़ित परिवार ने दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। लेकिन मामला क्या है पहले उसे समझिए। यहां एक शख् यानी शौहर ने अपनी बेगम यानी पत्नी को 2 लाख रुपए और बाइक की डिमांड पूरी ना होने पर तलाक दे दिया। जब ससुराल वालों ने समझाने की कोशिश की, दोबारा साथ रखने के लिए कहा तो उसने दो लाख कैश और बाइक की मांग फिर रखी। उसने कहा कि पहले डिमांड पूरी करो फिर हलाला कराओ। पुलिस ने लड़के के पक्ष से पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जहानाबाद थाना क्षेत्र के कोड़ा जहानाबाद की रहने वाली मुस्कान ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। तहरीर के मुताबिक मुस्कान की शादी 27 जून 2023 को थाना क्षेत्र के केवटरा गांव निवासी खालिक के बेटे इरफान से हुई थी। हैसियत के मुताबिक मुस्कान के घरवालों ने बेटी को विदा किया था। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति के साथ सास, जेठ, देवर और ननंद खुश नहीं थे। ये सभी लगातार कम दहेज के लिए ताना मारते थे। यही नहीं प्रताणित कर 2 लाख रुपये नकद और बाइक की मांग करने लगे। महिला के मायके पक्ष की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी लिहाजा वो अतिरिक्त दहेज नहीं दे सके। 22 जुलाई को सभी आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए महिला के साथ मारपीट की।

इतना ही नहीं इस दौरान मुस्कान को उसके पति ने महिला को तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। इसके बाद किसी तरह मायके पहुंची महिला ने परिजनों से आप बीती बयां की। इस पर मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष से ऐसा न करने की गुहार लगाई। लेकिन ससुराल वालों ने कहा कि पहले दहेज की रकम चुकाओ उसके बाद रख लेंगे। कुछ दिन बाद महिला ने अपने पति से गुहार लगाई तो उसने कहा कि अतिरिक्त दहेज लाओ फिर हलाला कराओ। इस शर्त पर वह महिला को दोबारा साथ रखेगा। थाना अध्यक्ष का कहना है कि महिला की शिकायत पर 5 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के साथ अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Read More
Next Story