हंपी रेप केस का तीसरा गुनहगार कब होगा अरेस्ट, कर्नाटक हुआ शर्मसार
x

हंपी रेप केस का तीसरा गुनहगार कब होगा अरेस्ट, कर्नाटक हुआ शर्मसार

हंपी लूटपाट और रेप केस के बारे में कर्नाटक के सीएम सिद्दारमैया ने कहा कि यह जघन्य मामला है। इस केस की जानकारी आते ही उन्होंने सख्त कार्रवाई के आदेश दिए थे।


Hampi Rape Case: कर्नाटक के हम्पी में 27 वर्षीय इजराइली महिला समेत दो महिलाओं के साथ गैंगरेप का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। आरोपियों ने न केवल महिलाओं के साथ मारपीट की, बल्कि उनके साथ मौजूद तीन पुरुष पर्यटकों पर भी हमला किया और उन्हें नहर में धकेल दिया। इस दौरान, एक पर्यटक की डूबने से मौत हो गई।

गिरफ्तारी और जांच

पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनकी पहचान मल्लेश और चेतन साई के रूप में हुई है। दोनों 21 वर्षीय मजदूर हैं और गंगावती शहर के साई नगर के निवासी हैं। तीसरे संदिग्ध की तलाश जारी है।

क्या है मामला?

घटना रात 11 बजे की बताई जा रही है।पीड़ितों में एक होमस्टे संचालक (29 वर्षीय महिला), एक इजराइली पर्यटक और तीन पुरुष पर्यटक (अमेरिका, ओडिशा और महाराष्ट्र से) शामिल थे।सभी तुंगभद्र नहर के किनारे संगीत का आनंद ले रहे थे, तभी तीन युवक मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचे।

कैसे हुई वारदात?

आरोपियों ने पेट्रोल की उपलब्धता के बारे में पूछताछ की और फिर 100 रुपये मांगे।जब होमस्टे संचालक ने पैसे देने से इनकार किया, तो ओडिशा के एक पुरुष पर्यटक ने 20 रुपये दिए।इसके बाद आरोपियों ने बहस शुरू कर दी और हिंसा पर उतर आए।उन्होंने तीनों पुरुष पर्यटकों को नहर में धकेल दिया, जिससे एक की डूबने से मौत हो गई।इसके बाद, दोनों महिलाओं के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया।

लूटपाट और हमले

आरोपियों ने होमस्टे संचालक की पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।महिला का बैग, दो मोबाइल फोन और 9,500 रुपये नकद भी लूट लिए।तीनों पुरुषों में से दो घायल हो गए, जबकि तीसरे का शव शनिवार रात बरामद किया गया।

पुलिस कार्रवाई

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।तीसरे आरोपी की सघन तलाश जारी है।मामले की जांच जारी है, और पीड़ितों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया गया है।

Read More
Next Story