Hampi Rape Case: नशे में थे गुनाह को अंजाम देने वाले, तीसरा आरोपी भी अरेस्ट
x
हम्पी बलात्कार मामले के दो आरोपियों, साई चेतन और मल्लेश पुलिस की पकड़ में हैं।

Hampi Rape Case: नशे में थे गुनाह को अंजाम देने वाले, तीसरा आरोपी भी अरेस्ट

कर्नाटक के हंपी रेप केस में पुलिस ने बड़ी जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक नशे में आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया था।


हम्पी में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि ये निर्माण कार्य में लगे मजदूर हैं और अपराध के समय संभवतः नशीले पदार्थों के प्रभाव में थे।

सीसीटीवी फुटेज से पकड़ में आए आरोपी

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों को पकड़ने में सफलता पाई, क्योंकि घटना स्थल से सिर्फ एक ही निकास मार्ग था। फुटेज में रात 11:17 बजे एक बाइक उसी दिशा में जाती हुई दिखी, जो इस केस को सुलझाने में अहम सबूत साबित हुई।

गिरफ्तारी और आरोपियों की पहचान

साईं चेतन और मल्लेश, दोनों गंगावती क्षेत्र (कोप्पल जिला) के निवासी हैं, जहां यह पर्यटन स्थल स्थित है। इन्हें शनिवार (8 मार्च) को गिरफ्तार कर दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया।

तीसरा आरोपी 27 वर्षीय शरणबसवा, जो एक बढ़ई (कारपेंटर) है, वारदात के बाद फरार हो गया था। उसे रविवार (9 मार्च) को तमिलनाडु से गिरफ्तार किया गया और कर्नाटक लाया गया।

मंत्री का बयान

कर्नाटक के मंत्री शिवराज टंगड़गी ने कहा,"इस घिनौने अपराध में तीन लोग शामिल थे, जो कभी नहीं होना चाहिए था। दो आरोपियों को 8 मार्च को गिरफ्तार कर लिया गया था और तीसरे को आज पकड़ा गया है।"

पीड़ितों के सामने होगी आरोपियों की पहचान

पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों को चार पीड़ितों के सामने पेश किया जाएगा।पीड़ितों में दो महिलाएं शामिल हैं, जिनका दुष्कर्म हुआ।दो पुरुषों को हमलावरों ने जबरन नहर में धक्का दे दिया था।एक पीड़ित, ओडिशा का रहने वाला बिभाष, सिर पर चोट लगने के कारण डूब गया, जिसका शव शनिवार सुबह बरामद हुआ।

क्या है मामला

यह घटना 6 मार्च की रात की है।पीड़ितों में एक 27 वर्षीय इजरायली महिला पर्यटक और एक होमस्टे मालिक महिला शामिल हैं।वे तीन पुरुष पर्यटकों के साथ संनापुर झील के पास तुंगभद्रा नहर में सितारों को देखने (स्टारगेज़िंग) गए थे।रात 10:30 बजे तीन लोग बाइक से पहुंचे और पेट्रोल के बारे में पूछने लगे।इसके बाद उन्होंने पैसे मांगने के बहाने आक्रामक व्यवहार करना शुरू कर दिया।जब पर्यटकों ने विरोध किया, तो उन्होंने तीन पुरुषों को नहर में धक्का दे दिया।इसके बाद, उन्होंने दो महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फरार हो गए।

पीड़ितों का बयान और पुलिस कार्रवाई

पीड़ितों ने बताया कि हमलावरों ने कन्नड़ और तेलुगु भाषा में बात की थी, जिससे उनकी पहचान आसान हो सकती है।होमस्टे मालिक महिला ने एफआईआर में दर्ज किया कि आरोपी उसे घसीटकर ले गए और बलात्कार किया। पत्थरों से मारा, फोन और बैग में रखे ₹9,500 लूट लिए।दूसरी इजरायली महिला को भी एक अन्य आरोपी ने जबरन उठाकर ले गया और दुष्कर्म किया।घटना के बाद गंगावती पुलिस स्टेशन में हत्या के प्रयास, दुष्कर्म और चोरी के आरोपों में केस दर्ज किया गया।

BJP ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

भाजपा विधायक महेश टेंगिनकाई ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए सरकार से विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की वहीं, कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,"हम हम्पी और अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों की सुरक्षा कड़ी करेंगे ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।"

हम्पी में सुरक्षा बढ़ाई गई

घटना के बाद हम्पी पुलिस नेरात में गश्त बढ़ा दी है।रिजॉर्ट और होमस्टे की नियमित जांच की जा रही है।यह घटना न केवल एक भयावह अपराध है, बल्कि पर्यटन स्थलों की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कह रही है।

Read More
Next Story