
बाएं हिमानी नरवाल जब राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई थी, तब की फोटो. वहीँ दायीं ओर पुलिस सूट केस की जांच करती हुई, जिसमें हिमानी का शव मिला था.
हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या, सूटकेस में मिला शव
राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल रहीं थीं हिमानी। 22 साल की हत्या हिमानी की हत्या गला घोंट कर की गयी। उसके हाथों में मेहँदी लगी थी। एसआईटी का गठन कर मामले की जाँच की जा रही है।
Himani Murder Case : हरियाणा के रोहतक जिले में सूटकेस में मिले 22 साल की युवती के शव के मामले में अब प्रदेश की राजनीती भी गर्मा गयी है। मृतका का नाम हिमानी नरवाल था, जो कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता थी। यही वजह है कि पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। हिमानी का शव शनिवार, 1 मार्च 2025 को सांपला बस स्टैंड के पास एक सूटकेस में बरामद किया गया। हिमानी के हाथों में मेहँदी लगी हुई थी। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई गयी है। शव को पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
हत्या पर कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हिमानी नरवाल की हत्या पर दुख जताते हुए राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा,
"एक लड़की की इस तरह हत्या होना और उसका शव सूटकेस में मिलना बेहद दुखद और आघात पहुंचाने वाला है। यह प्रदेश की कानून व्यवस्था पर बदनुमा धब्बा है। सरकार को निष्पक्ष जांच कराते हुए दोषियों को कठोरतम दंड दिलाना चाहिए।"
रोहतक के विधायक भारत भूषण बत्रा ने इस मामले की विशेष जांच दल (SIT) से जांच कराने की मांग की है ताकि अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।
राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल रहीं थीं हिमानी
मृतका हिमानी नरवाल कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता थीं और राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' में भी शामिल हुई थीं। इसके अलावा, वह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा के चुनाव प्रचार में भी सक्रिय भूमिका निभा चुकी थीं।
पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार कुछ राहगीरों ने फ्लाइओवर के पास सूटकेस पड़ा हुआ देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। शुरुआती जांच में ये पता चला है कि हिमानी की उम्र करीब 22 वर्ष थी और वह रोहतक के विजय नगर की निवासी थीं।
पुलिस इस हत्या के पीछे के कारणों की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से सुराग जुटाने का प्रयास कर रही है।
हिमानी नरवाल की हत्या ने राज्य की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। राजनीतिक रूप से सक्रिय रही इस युवती की हत्या को लेकर कांग्रेस नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और निष्पक्ष जांच व दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटी है और जल्द ही अपराधियों को पकड़ने का दावा कर रही है।