
Delhi Exit Poll: 6 एजेंसियों के एग्जिट पोल में बीजेपी को बहुमत
Delhi Election 2025 Voting Live Updates: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। वोटिंग से संबंधित ताजा जानकारी के लिए बने रहिए द फेडरल देश के साथ।
Delhi Election 2025 Voting Live Updates: देश-दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, वहीं दिल्ली मतदान से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए बने रहिए द फेडरल देश के साथ।
Live Updates
- 5 Feb 2025 7:23 AM IST
नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा कहते हैं, "...उन्होंने (अरविंद केजरीवाल) कहा था कि वह यमुना नदी को साफ करेंगे, लेकिन कुछ नहीं किया। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे भाजपा के पक्ष में अपना वोट दें। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने यमुना नदी में जहर घोल दिया है। उन्हें तीन बार मौका मिला, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। लोगों ने इस बार भाजपा की सरकार बनाने का फैसला कर लिया है। नई दिल्ली सीट पर भी कमल खिलेगा।
- 5 Feb 2025 7:03 AM IST
दिल्ली में सभी 70 सीटों के लिए मतदान शुरू हो चुका है। इस दफा कुल 699 उम्मीदवार चुनावी रण में हैं। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने सभी 70 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, वहीं बीजेपी 68 और सहयोगी दल 2 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित वहीं सीएम आतिशी कालकाजी में भाजपा के रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस की अलका लांबा के खिलाफ ताल ठोंक रही हैं।
- 5 Feb 2025 6:59 AM IST
नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने DelhiAssemblyElection2025 के लिए अपना वोट डालने से पहले यमुना घाट, आईटीओ में पूजा-अर्चना की।
- 5 Feb 2025 6:44 AM IST
नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के निर्माण भवन स्थित मतदान केंद्र पर मॉक पोलिंग चल रही है।दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा।
- 5 Feb 2025 6:43 AM IST
दिल्ली की दिवंगत मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की बेटी लतिका दीक्षित कहती हैं, "यह मेरी मां का क्षेत्र था। वे 15 साल तक नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहीं। इसलिए हमारे बीच बहुत करीबी संबंध हैं। उन्होंने बहुत काम किया। अब जब मैं 10-12 साल बाद फिर से वहां गई तो मैंने देखा कि वहां बहुत सारी समस्याएं हैं और मुझे बहुत दुख हुआ। अगर मेरी मां जिंदा होतीं तो उन्हें भी बहुत दुख होता। अच्छा लगा कि हमने डोर-टू-डोर कैंपेन किया। जैसे ही उन्हें पता चला कि हम शीला दीक्षित के परिवार से हैं, उन्होंने हमारे लिए अपने दरवाजे और दिल खोल दिए।
शीला दीक्षित ने हर किसी के जीवन को छुआ...लोगों ने हमें खूब आशीर्वाद दिया। हमारा प्रचार कोई हाई-प्रोफाइल नहीं था, यह जमीनी स्तर पर था...एनडीएमसी क्षेत्र यहां का मुख्य क्षेत्र है, सबसे महंगा...पूर्व मुख्यमंत्री यहां के मौजूदा विधायक हैं, उनके बाद भी यहां की स्थिति इतनी खराब है। यह देखकर बहुत दुख हुआ। मैं क्षेत्र के लोगों से आग्रह करती हूं कि वे शीला जी की दिल्ली को फिर से बनाएं और संदीप को आशीर्वाद दें दीक्षित और कांग्रेस को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा है..."
- 5 Feb 2025 6:40 AM IST
कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि यह लोकतंत्र का बहुत बड़ा त्यौहार है। दिल्ली में कई मुद्दे हैं, इसलिए मैं सभी से वोट करने का आग्रह करता हूं और तभी मुद्दों का समाधान हो सकता है। कुछ लोग बस बैठकर उन व्यक्तियों और पार्टियों की आलोचना करते रहते हैं जिनसे उनके मतभेद हैं, लेकिन इससे कोई फ़ायदा नहीं होगा। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि इसे छुट्टी का दिन न मानें बल्कि वोट करने के लिए बाहर निकलें। तभी लोकतंत्र मजबूत होगा।
- 5 Feb 2025 6:31 AM IST
मतदान के समय किसी तरह की गड़बड़ी ना हो इसके लिए अर्धसैनिक बलों की 220 कंपनी, दिल्ली पुलिस के 35 हजार से अधिक जवान और 18500 होमगार्ड्स की तैनाती की गई है। तीन हजार से अधिक पोलिंग सेंटर को संवेदनशील घोषित किया गया है। ड्रोन के जरिए भी वोटिंग पर निगरानी की जाएगी।
- 5 Feb 2025 6:28 AM IST
सभी 70 सीटों पर मतदान के लिए 13766 पोलिंग सेंटर्स बनाए गए हैं। मतदान सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। किसी तरह की गड़बड़ी ना हो इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
- 5 Feb 2025 6:25 AM IST
दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा। डेढ़ करोड़ से अधिक वोटर्स कुल 699 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।