
Delhi Election Exit Poll: 27 साल बाद दिल्ली में खिल रहा कमल, AAP को झटका
Delhi Exit Poll: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल में राष्ट्रीय राजधानी में 27 साल बाद कमल खिलते हुए नजर आ रहा है.
Delhi Election Exit Poll 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल में बीजेपी (BJP) को बहुमत मिलने की संभावना जताई जा रही है. अगर यह भविष्यवाणी सही साबित होती है तो बीजेपी दिल्ली की सत्ता में 27 साल बाद वापसी करते हुए दिखाई दे रही है. वहीं, तीसरी बार सत्ता में वापसी की राह देख रही आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लग सकता है और वह सत्ता से बाहर हो सकती है.
एग्जिट पोल्स
1. Matrize
BJP: 35-40 सीट
AAP: 32-37 सीट
कांग्रेस: 0-1 सीट
2. People's Pulse
BJP: 51-60 सीट
AAP: 10-19 सीट
कांग्रेस: 0 सीट
3. People's Insight
BJP: 40-44 सीट
AAP: 25-29 सीट
कांग्रेस: 0-1 सीट
4. P-Marq
BJP: 39-49 सीट
AAP: 21-31 सीट
कांग्रेस: 0-1 सीट
5. JVC
BJP: 39-45 सीट
AAP: 22-31 सीट
कांग्रेस: 0-2 सीट
6. Chanakya Strategies
BJP: 39-44 सीट
AAP: 25-28 सीट
कांग्रेस: 2-3 सीट
7. Poll Diary
BJP: 42-50 सीट
AAP: 18-25 सीट
कांग्रेस: 0-2 सीट
8. WeePreside
AAP: 46-52 सीट
BJP: 18-23 सीट
कांग्रेस: 0-1 सीट
9. DV Research
BJP: 36-44 सीट
AAP: 26-34 सीट
कांग्रेस: 0 सीट
बता दें कि 70 सदस्यी दिल्ली विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 36 सीट है. चुनाव परिणाम 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे.