गुरपतवंत पन्नू से AAP का नाता, कुमार विश्वास के बाद अब कांग्रेस का भी आरोप
x

गुरपतवंत पन्नू से AAP का नाता, कुमार विश्वास के बाद अब कांग्रेस का भी आरोप

Delhi Election 2025: ऐसा नहीं है कि आप और खालिस्तानी आतंकियों के बीच संबंध का आरोप पहली बार लगा हो। कुमार विश्वास के बाद अब कांग्रेस ने भी निशाना साधा है।


दिल्ली विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी भले ही ना के बराबर दिख रहे हों। प्रदेश कांग्रेस के नेता अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी पर हमलावर हैं। एक बार फिर सिख फॉर जस्टिस और गुरुपतवंत सिंह का जिक्र हुआ। यहां बता दें कि आम आदमी पार्टी और खालिस्तानी संगठनों के साथ रिश्ते का आरोप अरविंद केजरीवाल पर उनके सहयोगी रहे कुमार विश्वास पहले ही लगा चुके हैं। लेकिन अब कांग्रेस ने भी सीधे सीधे आरोप लगाए। दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेता और अजय माकन ने विस्तार से बात करते हुए सनसनीखेज आरोप लगाए। मसलन आप आदमी पार्टी को गुरपतवंत सिंह पन्नू ने 128 करोड़ रुपए दिए थे। राघव चड्ढा ने एसएफजे के नेताओं से बात की थी।

दिल्ली कांग्रेस के नेता अजय माकन ने कहा कि पंजाब में थानों पर ग्रेनेड अटैक हो रहे हैं। अमृतसर में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनादर हुआ। पंजाब के सीएम फरीदकोट में झंडा नहीं फहरा सके और केजरीवाल बड़ी बड़ी बातें करते हैं। माकन ने कहा कि जिस पार्टी का देश विरोधी ताकतों से इस तरह से जुड़ी हो वो आखिर दिल्ली वालों का भला कैसे कर सकती है।
हम दिल्ली की जनता को चेताने और बताने आए हैं कि केजरीवाल को पहचानों, आम आदमी पार्टी को पहचानों। इन सबके बीच माकन से जब पत्रकारों ने कुछ तीखे सवाल किये कि क्या वो अरविंद केजरीवाल को इंडिया गठबंधन से निकालने की मांग करेंगे। लेकिन वो इस सवाल पर वो चुप रहे।

अजय माकन ने कहा कि 2013 में आप को समर्थन देने का फैसला सही नहीं था। जिसे हमें स्वीकार करने में गुरेज नहीं है। लेकिन अब दिल्ली की जनता को कांग्रेस यह बतना चाहती है कि झूठ और फरेब की राजनीति से बचने की जरूरत है। आश्चर्य की बात है कि भ्रष्टाचार के आरोप में तिहाड़ जेल जा चुका ईमानदारी के सर्टिफिकेट बांट रहा है।
बड़ी बात तो यह है कि 2013 में 20 सबसे भ्रष्ट वालों की सूची में टॉप फाइव लोग अब ईमानदार आने लगे। अब भ्रष्ट की सूची में कुछ और नए नाम जोड़े हैं। लेकिन समय बीतने के साथ ये लोग भी उनकी नजर में ईमानदार हो जाएंगे। हकीकत यह है कि दिल्ली को छलने का काम सबसे अधिक केजरीवाल ने ही किया है।
Read More
Next Story