iit delhi
x
QS रैंकिंग 2026: IIT दिल्ली ने अपने समकक्षों को पीछे छोड़ा, ग्लोबल स्तर पर हासिल किया 123वां स्थान

QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में IIT दिल्ली की नई छलांग, भारत का नंबर 1 संस्थान बना

QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग ने IIT दिल्ली की रैंकिंग में उछाल की वजहें भी बताई हैं। QS के अनुसार IIT दिल्ली ने कई महत्वपूर्ण मापदंडों पर उल्लेखनीय सुधार किया है।


IIT दिल्ली ने इस साल QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में 123वां स्थान हासिल किया है, जोकि पिछले साल की तुलना में 27 पायदान की छलांग है। 2024 में इसकी 150वीं रैंक थी।।

पिछले आठ साल में पहली बार, IIT दिल्ली भारत का सबसे ऊंचा रैंकिंग वाला संस्थान बनकर उभरा है। इससे पहले पिछले दशक में छह बार यह खिताब IIT बॉम्बे के पास रहा है। इसके विपरीत, IIT बॉम्बे की रैंकिंग इस बार 11 पायदान गिरकर 129 पर पहुंच गई।

अब तक किसी भी भारतीय संस्थान ने QS रैंकिंग में वैश्विक टॉप 100 में जगह नहीं बनाई है। हालांकि, पिछले वर्ष IIT बॉम्बे ने 118वीं रैंक हासिल कर सबसे नजदीकी स्थान प्राप्त किया था।

वैश्विक रैंकिंग में शीर्ष संस्थान और भारत की स्थिति

MIT (मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) ने लगातार 14वें वर्ष टॉप स्थान हासिल किया है। उसके बाद इंपीरियल कॉलेज लंदन, स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी रहे। संस्थानों की कुल संख्या के लिहाज से भारत चौथे स्थान पर रहा (54 संस्थान)।

जबकि अमेरिका (192), यूनाइटेड किंगडम (90), चीन (72) के बाद भारत है।

IIT दिल्ली के प्रमुख फैक्टर

QS के अनुसार, IIT दिल्ली ने कई महत्वपूर्ण मापदंडों पर उल्लेखनीय सुधार किया है जैसे एम्प्लॉयर रेप्युटेशन में +23 स्थान, फैकल्टी प्रति सिटेशन में +40 स्थान,

एम्प्लॉयर आउटकम्स में +21 स्थान और सस्टेनेबिलिटी (सततता) में +252 स्थान।

QS ने कहा, “सततता में हुआ सुधार न केवल वास्तविक प्रगति दर्शाता है, बल्कि डेटा रिपोर्टिंग की सटीकता में भी सुधार को दर्शाता है।”

IIT दिल्ली ने इन मापदंडों पर IIT बॉम्बे से बेहतर प्रदर्शन किया है।

फैकल्टी प्रति सिटेशन में दिल्ली का स्कोर रहा 93.1 जबकि बॉम्बे का रहा 82.9। इसी तरह

अंतरराष्ट्रीय छात्र विविधता: दिल्ली – 6.3 | बॉम्बे – 1.5

अंतरराष्ट्रीय रिसर्च नेटवर्क: दिल्ली – 66.9 | बॉम्बे – 46.6

सस्टेनेबिलिटी स्कोर: दिल्ली – 79.9 | बॉम्बे – 75.2

हालांकि, IIT बॉम्बे ने शैक्षणिक प्रतिष्ठा, नियोक्ता प्रतिष्ठा और रोजगार नतीजों जैसे क्षेत्रों में IIT दिल्ली से बेहतर प्रदर्शन किया जैसे रोजगार नतीजों में बॉम्बे का स्कोर 72.6 रहा, जबकि दिल्ली का 50.5।

भारत के टॉप 10 संस्थान और उनकी रैंकिंग (QS 2026)

IIT दिल्ली – 123

IIT बॉम्बे – 129

IIT मद्रास – 180 (पिछले वर्ष 227, पहली बार टॉप 200 में)

IISc बेंगलुरु – 219 (पिछले वर्ष 211)

IIT खड़गपुर – 215

IIT कानपुर – 222

दिल्ली यूनिवर्सिटी – 328 (पिछले साल के बराबर)

IIT गुवाहाटी – 334

IIT रुड़की – 339

अन्ना यूनिवर्सिटी – 465 (पिछले वर्ष 383 से गिरावट)

इनमें से 5 संस्थानों की रैंकिंग में सुधार हुआ है, जबकि 4 की रैंकिंग गिरी है।

Read More
Next Story