CBSE 10Th Result: 12वीं की तरह 10वी में भी लड़कियां आगे, कुल 93 फीसद पास
x
सीबीएसई कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में कुल 23,71,939 उम्मीदवार शामिल हुए थे। फोटो: पीटीआई

CBSE 10Th Result: 12वीं की तरह 10वी में भी लड़कियां आगे, कुल 93 फीसद पास

सीबीएसई 10 वीं की परीक्षा में इस वर्ष 93.66 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में सफल हुए हैं, जो पिछले वर्ष के 93.60 प्रतिशत से थोड़ा अधिक है।


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने मंगलवार, 13 मई को 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस बार कुल 93.66% छात्र पास हुए हैं, जो पिछले वर्ष के 93.60% से थोड़ा अधिक है। परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज के अनुसार, लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है, और पास प्रतिशत में 2.37 अंकों से आगे रहीं।

लड़कियाँ रहीं आगे

लड़कियाँ: 95%

लड़के: 92.63%

ट्रांसजेंडर छात्र: 95% (पिछले वर्ष 91.30%)

मेरिट का हाल

90% से अधिक अंक: 1.99 लाख छात्र

95% से अधिक अंक: 45,516 छात्र

कंपार्टमेंट परीक्षा में: 1.41 लाख छात्र

इस वर्ष कुल 23,71,939 छात्रों ने सीबीएसई 10वीं की परीक्षा दी थी।

परिणाम कैसे देखें?

छात्र निम्नलिखित वेबसाइट्स पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं:

cbse.gov.in

cbseresults.nic.in

results.cbse.nic.in

वेबसाइट के ज़रिए रिज़ल्ट देखने की प्रक्रिया:

उपरोक्त किसी भी वेबसाइट पर जाएं।

“CBSE Class 10th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।

अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।

‘Submit’ पर क्लिक करें।

आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखेगी, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।

UMANG ऐप से भी देख सकते हैं रिज़ल्ट

Google Play Store या Apple App Store से UMANG ऐप डाउनलोड करें।

अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें। नए यूजर्स को OTP से वेरिफिकेशन करना होगा।

ऐप के होमपेज पर जाकर ‘Education’ कैटेगरी में CBSE सर्च करें।

“Class 10 Results 2025” विकल्प चुनें।

CBSE रोल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, स्कूल नंबर, और जन्मतिथि दर्ज करें।

वेरिफिकेशन के बाद आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड या स्क्रीनशॉट लिया जा सकता है।

क्षेत्रीय प्रदर्शन में अंतर

CBSE ने बताया कि देश के विभिन्न क्षेत्रों में प्रदर्शन में काफी अंतर रहा है। कुछ क्षेत्रों में सुधार देखा गया है, जबकि प्रयागराज जैसे क्षेत्रों में गिरावट दर्ज की गई है।

Read More
Next Story