CBSE बोर्ड परीक्षा 2026 कल से : पहली परीक्षा अनिवार्य, दूसरी सिर्फ सुधार और कंपार्टमेंट के लिए
x
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सभी छात्रों के लिए पहली बोर्ड परीक्षा में बैठना अनिवार्य है। दूसरी परीक्षा पहली का विकल्प नहीं है,

CBSE बोर्ड परीक्षा 2026 कल से : पहली परीक्षा अनिवार्य, दूसरी सिर्फ सुधार और कंपार्टमेंट के लिए

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने इस शैक्षणिक सत्र से कक्षा 10 के छात्रों के लिए दो-बोर्ड परीक्षा प्रारूप लागू किया है। इसको लेकर महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण अब जारी किया गया है।


Click the Play button to hear this message in audio format

सीबीएसई की कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार यानी 17 फरवरी से शुरू हो रही हैं। इसी बीच केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 के लिए लागू नई दो-बोर्ड परीक्षा व्यवस्था को लेकर साफ निर्देश जारी किए हैं।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सभी छात्रों के लिए पहली बोर्ड परीक्षा में बैठना अनिवार्य है। दूसरी परीक्षा पहली का विकल्प नहीं है, बल्कि यह केवल अंक सुधार या कंपार्टमेंट वाले छात्रों के लिए अवसर है।

कौन दे सकता है दूसरी परीक्षा?

जो छात्र पहली परीक्षा पास कर चुके हैं, वे अधिकतम तीन विषयों (विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और भाषा) में अंक सुधार के लिए दूसरी परीक्षा दे सकते हैं।

जिन छात्रों को किसी विषय में कंपार्टमेंट मिला है, वे भी दूसरी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

कौन नहीं दे सकता दूसरी परीक्षा?

जो छात्र पहली परीक्षा में तीन या उससे अधिक विषयों में अनुपस्थित रहते हैं, उन्हें दूसरी परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी। ऐसे छात्रों को आवश्यक पुनर्परीक्षा श्रेणी में रखा जाएगा और उन्हें अगले साल फरवरी में होने वाली मुख्य बोर्ड परीक्षा दोबारा देनी होगी।

बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि इस नियम में किसी प्रकार की व्यक्तिगत छूट नहीं दी जाएगी।

सीबीएसई ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे दूसरी परीक्षा से जुड़े नियमों को ध्यान से समझें और उसी के अनुसार अपनी तैयारी और योजना बनाएं।

Read More
Next Story