CBSE बोर्ड परीक्षा 2026, 10वीं-12वीं के एडमिट कार्ड जारी, जानें पूरा प्रोसेस
x

CBSE बोर्ड परीक्षा 2026, 10वीं-12वीं के एडमिट कार्ड जारी, जानें पूरा प्रोसेस

CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। छात्र इन्हें ऑनलाइन डाउनलोड नहीं कर सकेंगे, एडमिट कार्ड स्कूल से ही मिलेगा।


CBSE Admit Card 2026: सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे 42 लाख से अधिक छात्रों के लिए अहम अपडेट है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।एडमिट कार्ड CBSE की आधिकारिक वेबसाइट और परीक्षा संगम पोर्टल पर उपलब्ध करा दिए गए हैं।

छात्र खुद डाउनलोड नहीं कर पाएंगे एडमिट कार्ड

CBSE ने स्पष्ट किया है कि छात्र सीधे एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकेंगे। एडमिट कार्ड केवल स्कूल हेड या प्रिंसिपल द्वारा स्कूल लॉगइन के जरिए ही डाउनलोड किए जाएंगे।

परीक्षा संगम पोर्टल पर

यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से

स्कूल लॉगइन से

डाउनलोड के बाद स्कूलों को छात्रों की सभी जानकारियों का सत्यापन करना होगा। इसके बाद प्रिंसिपल के हस्ताक्षर और स्कूल की मुहर लगाकर एडमिट कार्ड छात्रों को वितरित किए जाएंगे। यानी छात्रों को एडमिट कार्ड अपने स्कूल से ही प्राप्त करना होगा, ऑनलाइन नहीं।

एडमिट कार्ड मिलने के बाद ये 8 जानकारियां ज़रूर जांचें

स्कूल से एडमिट कार्ड प्राप्त करने के बाद छात्र निम्न विवरणों को ध्यान से जांचें—

छात्र का नाम

माता-पिता का नाम

स्कूल का नाम

रोल नंबर

परीक्षा केंद्र का पता

रिपोर्टिंग टाइम

जन्म तिथि

फोटो और हस्ताक्षर

किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर तुरंत स्कूल प्रशासन को सूचित करें।

स्कूल हेड्स के लिए: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया

CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं

होमपेज पर ‘परीक्षा संगम’ पर क्लिक करें

‘Pre Exam Activities’ विकल्प चुनें

‘Admit Card, Center Material for Main Exam 2026’ पर क्लिक करें

यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें

एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट निकालें

प्रिंसिपल के हस्ताक्षर और स्कूल की मुहर लगाएं

CBSE बोर्ड परीक्षा 2026 की तारीखें

कक्षा 10वीं: 17 फरवरी से 11 मार्च 2026

कक्षा 12वीं: 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026

छात्रों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी ले जाना अनिवार्य होगा।

CBSE ने सलाह दी है कि छात्र एडमिट कार्ड पर दी गई सभी गाइडलाइंस ध्यानपूर्वक पढ़ें, ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की समस्या से बचा जा सके।

Read More
Next Story