LIVE Haryana Election Results Live: रुझानों में बीजेपी-कांग्रेस में कड़ी टक्कर
x

Haryana Election Results Live: रुझानों में बीजेपी-कांग्रेस में कड़ी टक्कर

हरियाणा में क्या बीजेपी का कमल खिलेगा या जनता ने कांग्रेस में भरोसा जताया है, या नतीजा किसी और के पक्ष में जाएगा। इसका फैसला आज होने वाला है।


Haryana Assembly Counting Live Updates: हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटों के लिए मतगणना का आगाज हो चुका है। यहां हम आपको एक एक सीट की जानकारी देंगे।

Live Updates

  • 8 Oct 2024 9:46 AM IST

    हरियाणा में डेढ़ घंटे की काउंटिंग के बाद तस्वीर बदलती नजर आ रही है। पल पल काउंटिंग के बाजद नतीजे कभी बराबरी तो कभी आगे पीछे का चल रहा है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों बराबरी पर नजर आ रहे हैं। 

  • 8 Oct 2024 9:40 AM IST

    गोपाल कांडा और अनिल विज अपने अपने विधानसभाओं में पीछे चल रहे हैं। बता दें कि कांग्रेस इस समय 49 सीटों पर आगे है। बीजेपी 38 सीट पर आगे है। 

  • 8 Oct 2024 9:23 AM IST

    अब सभी 90 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं। बीजेपी 30, कांग्रेस 54 और अन्य 6 सीटों पर आगे हैं।

  • 8 Oct 2024 9:20 AM IST

    अब तक 89 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं। बीजेपी 27, कांग्रेस 56 और अन्य 6 सीटों पर आगे हैं।

  • 8 Oct 2024 9:05 AM IST

    तोशाम विधानसभा सीट से कांग्रेस को झटका लगता दिख रहा है। यहां बीजेपी उम्मीदवार श्रुति चौधरी बढ़त बनाए हुए हैं।

    कांग्रेस अंबाला में चार में से तीन सीटों पर आगे चल रही है। अंबाला जिले में अंबाला शहर, अंबाला कैंट, मुलाना और नारायणगढ़ है।

    मुलाना और अंबाला शहर में कांग्रेस मजबूत नजर आ रही है। नारायण गढ़ से भी कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है। अंबाला कैंट पर बीजेपी की बढ़त है।

  • 8 Oct 2024 9:03 AM IST

    अब 86 सीटों के रुझान सामने हैं। बीजेपी 21, कांग्रेस 60 और अन्य 4 सीट पर आगे हैं। 

  • 8 Oct 2024 8:56 AM IST

    अब 83 सीटों के रुझान सामने हैं। बीजेपी 15, कांग्रेस 62 और अन्य 6 सीट पर आगे हैं। 

  • 8 Oct 2024 8:48 AM IST

    अब 71 सीटों के रुझान सामने हैं। बीजेपी 15, कांग्रेस 51 और अन्य 5 सीट पर आगे हैं। 

  • 8 Oct 2024 8:41 AM IST

    अब 68 सीटों के रुझान सामने हैं। बीजेपी 16, कांग्रेस 49 और अन्य 4 सीट पर आगे हैं। 

  • 8 Oct 2024 8:38 AM IST

    अब 60 सीटों के रुझान सामने हैं। बीजेपी 18, कांग्रेस 35 और अन्य 8 सीट पर आगे हैं। 

Read More
Next Story