
‘धुरंधर 2’ के बाद अब घर बैठे एंटरटेनमेंट का फुल डोज, ये फिल्में-सीरीज करेंगी धमाका!
थिएटर में अगर आपने Dhurandhar The Revenge देख ली है, तो अब वक्त है OTT पर एंटरटेनमेंट का मजा लेने का.
23 मार्च से 29 मार्च के बीच OTT प्लेटफॉर्म्स पर कई धमाकेदार फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं, जिसमें रोमांस, थ्रिलर, क्राइम और हॉरर का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा. तो चलिए जानते हैं इस हफ्ते क्या-क्या नया देखने को मिलेगा.
1. ओ’रोमियो (O’ Romeo)
इस फिल्म में Shahid Kapoor, Triptii Dimri और Nana Patekar जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे. Vishal Bhardwaj के निर्देशन में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर चुकी है.
रिलीज: 27 मार्च
प्लेटफॉर्म: Prime Video
2. काट्टान (Kaattan)
सस्पेंस और थ्रिलर के शौकीनों के लिए ये फिल्म परफेक्ट है. इसमें Vijay Sethupathi लीड रोल में हैं, और कहानी एक मर्डर मिस्ट्री के इर्द-गिर्द घूमती है.
रिलीज: 27 मार्च
प्लेटफॉर्म: JioHotstar
3. डिटेक्टिव होल (Detective Hole)
ये एक इंटरनेशनल क्राइम ड्रामा है, जिसमें एक डिटेक्टिव सीरियल किलिंग केस सुलझाने की कोशिश करता है. कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब उसकी टीम के अंदर ही टकराव शुरू हो जाता है.
रिलीज: 26 मार्च
प्लेटफॉर्म: Netflix
4. डेयरडेविल: बॉर्न अगेन (Daredevil: Born Again)
Daredevil की कहानी एक बार फिर नए ट्विस्ट के साथ लौट रही है. इस बार मैट मर्डॉक और विल्सन फिस्क के बीच टकराव और भी खतरनाक होने वाला है.
रिलीज: 24 मार्च
प्लेटफॉर्म: JioHotstar
5. BTS: The Return
BTS के फैंस के लिए ये डॉक्यूमेंट्री किसी ट्रीट से कम नहीं है. इसमें दिखाया जाएगा कि मिलिट्री सर्विस के बाद बैंड की वापसी कैसी होती है.
रिलीज: 27 मार्च
प्लेटफॉर्म: Netflix
6. Something Very Bad Is Going To Happen
अगर आपको हॉरर पसंद है तो ये मिनी सीरीज जरूर देखें. जंगल में हुई एक शादी कैसे डरावने हादसे में बदल जाती है, यही इसकी कहानी है.
रिलीज: 26 मार्च
प्लेटफॉर्म: Netflix
इस हफ्ते OTT पर हर तरह का कंटेंट मौजूद है. रोमांस, सस्पेंस, क्राइम, हॉरर और म्यूजिक सब कुछ. अगर आप थिएटर जाने का प्लान नहीं बना पा रहे, तो ये लिस्ट आपके वीकेंड को फुल एंटरटेनमेंट से भर देगी.

