आलिया भट्ट के पति बनेंगे राजकुमार राव? नई फिल्म में बनेगी नई जोड़ी!
x

आलिया भट्ट के पति बनेंगे राजकुमार राव? नई फिल्म में बनेगी नई जोड़ी!

आलिया भट्ट ने दृश्यम 2 के डायरेक्टर अभिषेक पाठक की नई फिल्म हाउसवाइफ साइन की है. फिल्म में राजकुमार राव को मेल लीड के तौर पर अप्रोच किया गया है.


बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार आलिया भट्ट इस वक्त अपने करियर के सबसे बेहतरीन दौर में हैं. एक के बाद एक बड़ी फिल्मों के साथ आलिया लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. अब इसी बीच आलिया को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है, जिसने उनके फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ा दी है. खबर है कि आलिया भट्ट ने ‘दृश्यम 2’ के डायरेक्टर अभिषेक पाठक की अगली फिल्म साइन कर ली है. इस फिल्म में आलिया के साथ राजकुमार राव को मेल लीड के तौर पर कास्ट करने की तैयारी चल रही है. अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक रहा, तो यह पहली बार होगा जब आलिया और राजकुमार राव बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे.

फिल्म का नाम होगा ‘हाउसवाइफ’

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का नाम ‘हाउसवाइफ’ रखा गया है. ये एक लव स्टोरी ड्रामा फिल्म होगी, जिसमें रिश्तों, शादी और जिंदगी की सच्चाइयों को एक अलग नजरिए से दिखाया जाएगा. फिल्म की कहानी एक हाउसवाइफ के इर्द-गिर्द घूमेगी, जो अपनी रोजमर्रा की जिंदगी, जिम्मेदारियों और निजी सपनों के बीच फंसी होती है. इस किरदार में आलिया भट्ट नजर आएंगी, जो एक बार फिर अपने इमोशनल और स्ट्रॉन्ग परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत सकती हैं.

राजकुमार राव बने सकते हैं आलिया के पति

सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म में आलिया भट्ट के अपोजिट राजकुमार राव को अप्रोच किया गया है. माना जा रहा है कि अगर राजकुमार फिल्म के लिए हां करते हैं, तो वो फिल्म में आलिया के पति के किरदार में नजर आ सकते हैं. हालांकि अभी तक राजकुमार राव की तरफ से फिल्म को लेकर कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं आया है. मेकर्स और एक्टर के बीच बातचीत चल रही है, लेकिन इंडस्ट्री में इस जोड़ी को लेकर पहले से ही काफी चर्चा शुरू हो चुकी है.

पहली बार साथ काम करेंगे आलिया और राजकुमार

आलिया भट्ट और राजकुमार राव दोनों ही बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स माने जाते हैं. दोनों ने अपने-अपने करियर में कई शानदार परफॉर्मेंस दी हैं, लेकिन हैरानी की बात ये है कि इतने सालों के करियर के बावजूद दोनों कभी भी किसी फिल्म में साथ नजर नहीं आए हैं. ऐसे में अगर ‘हाउसवाइफ’ फाइनल होती है, तो ये दोनों की पहली ऑन-स्क्रीन जोड़ी होगी. फैंस के लिए ये कॉम्बिनेशन काफी फ्रेश और एक्साइटिंग माना जा रहा है, क्योंकि दोनों ही अपने रियलिस्टिक और दमदार एक्टिंग स्टाइल के लिए जाने जाते हैं.

आलिया बनेंगी को-प्रोड्यूसर भी

इस फिल्म से जुड़ी एक और बड़ी खबर ये है कि आलिया भट्ट सिर्फ फिल्म में लीड एक्ट्रेस ही नहीं होंगी, बल्कि वो इस फिल्म की को-प्रोड्यूसर भी होंगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया अपनी प्रोडक्शन कंपनी Eternal Sunshine Productions के तहत इस फिल्म को को-प्रोड्यूस करेंगी. इसके साथ ही अभिषेक पाठक की कंपनी Panorama Studios भी इस प्रोजेक्ट से जुड़ी होगी. इस तरह आलिया न सिर्फ एक्टिंग बल्कि प्रोडक्शन के मोर्चे पर भी लगातार मजबूत होती जा रही हैं.

कब शुरू होगी शूटिंग?

फिल्म की शूटिंग को लेकर भी अपडेट सामने आया है. बताया जा रहा है कि ‘हाउसवाइफ’ की शूटिंग अगस्त-सितंबर 2026 में शुरू हो सकती है. तब तक डायरेक्टर अभिषेक पाठक अपनी अगली बड़ी फिल्म ‘दृश्यम 3’ की शूटिंग पूरी कर लेंगे. माना जा रहा है कि दृश्यम 3 इस फ्रेंचाइजी का आखिरी पार्ट होगा. दृश्यम सीरीज की सफलता को देखते हुए अभिषेक पाठक पर इंडस्ट्री का भरोसा और भी ज्यादा बढ़ गया है, और यही वजह है कि उनकी अगली फिल्म को लेकर भी काफी उम्मीदें हैं.

आलिया भट्ट इन दिनों किन प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं?

आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वो इस वक्त कई बड़े प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं. संजय लीला भंसाली की मेगा फिल्म ‘लव एंड वॉर’. YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल-लेड फिल्म ‘अल्फा’. ‘लव एंड वॉर’ में आलिया के साथ रणबीर कपूर और विकी कौशल नजर आने वाले हैं. वहीं ‘अल्फा’ में उनके साथ शरवरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल जैसे बड़े नाम शामिल हैं. आलिया की पिछली फिल्म ‘जिगरा’ थी, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी. ऐसे में उनकी आने वाली फिल्में उनके करियर के लिए और भी ज्यादा अहम मानी जा रही हैं.

राजकुमार राव के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

राजकुमार राव भी इन दिनों कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक वो नेटफ्लिक्स की कॉमेडी फिल्म ‘टोस्टर’ में नजर आएंगे, जिसमें सान्या मल्होत्रा भी हैं. वो मशहूर वकील उज्जवल निकम की बायोपिक का भी हिस्सा हैं. इसके अलावा वह मनोज बाजपेयी के साथ भी एक नई फिल्म कर रहे हैं. राजकुमार राव के लिए भी ‘हाउसवाइफ’ एक इमोशनल और अलग तरह का किरदार साबित हो सकता है.

क्या हिट होगी आलिया-राजकुमार की जोड़ी?

अगर ये फिल्म फाइनल होती है, तो आलिया भट्ट और राजकुमार राव की जोड़ी बॉलीवुड के लिए एक नया और फ्रेश कॉम्बिनेशन होगी. दोनों की एक्टिंग रेंज को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म कंटेंट और परफॉर्मेंस के दम पर दर्शकों को इंप्रेस कर सकती है. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या राजकुमार राव इस फिल्म को हरी झंडी देते हैं और क्या वाकई फैंस को आलिया और राजकुमार की जोड़ी बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी.

Read More
Next Story