
Kartik Aaryan’s की फिल्म में गूंजेगी Arijit Singh की आवाज
कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की आने वाली रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर Arijit Singh भले ही प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट लेने की घोषणा कर चुके हों, लेकिन उनके गाने अब भी दर्शकों को सुनने के लिए मिल रहे हैं. दरअसल, कई गाने पहले से रिकॉर्ड किए जा चुके हैं, जो आने वाले समय में फिल्मों के जरिए रिलीज होंगे. हाल ही में उनकी आवाज फिल्म ‘धुरंधर 2’ के गाने “फिर से” में सुनाई दी, जिसने फैंस का दिल जीत लिया. इसके अलावा Akshay Kumar की फिल्म ‘भूत बंगला’ में भी उनका गाना “तू ही दिसदा” सामने आया. इन दोनों गानों को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला है. अब एक और खुशखबरी सामने आई है. जल्द ही Kartik Aaryan की अपकमिंग फिल्म में भी अरिजीत सिंह की आवाज सुनने को मिलेगी. इस खबर की पुष्टि खुद Bhushan Kumar ने की है, जिससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है.
कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की नई फिल्म
दरअसल, कार्तिक आर्यन जल्द ही Sreeleela के साथ एक रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर Anurag Basu कर रहे हैं. फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग Srinagar में चल रही है. फिल्म से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म की खास बात ये है कि इसमें प्यार, संगीत और इमोशन्स का जबरदस्त मेल देखने को मिलेगा. यही वजह है कि फिल्म का म्यूजिक भी काफी खास होने वाला है.
भूषण कुमार ने दी बड़ी जानकारी
हाल ही में एक बातचीत के दौरान भूषण कुमार ने इस फिल्म के बारे में अहम जानकारी दी. उन्होंने साफ किया कि यह फिल्म ‘आशिकी 3’ नहीं है, जैसा कि पहले चर्चा हो रही थी. भूषण कुमार ने कहा, सबसे पहले मैं साफ कर देना चाहता हूं कि ये ‘आशिकी 3’ नहीं है. ये एक अनटाइटल्ड फिल्म है, जिसकी शूटिंग इस समय श्रीनगर में चल रही है. इसका निर्देशन अनुराग बसु कर रहे है. हम कोशिश कर रहे हैं कि फिल्म को 2026 में ही रिलीज कर दिया जाए. उनके इस बयान के बाद यह साफ हो गया कि फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं हुआ है.
प्रीतम का जबरदस्त म्यूजिक
इस फिल्म का संगीत मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर Pritam तैयार कर रहे हैं. भूषण कुमार ने बताया कि प्रीतम ने इस फिल्म के लिए बेहद शानदार म्यूजिक तैयार किया है. उन्होंने कहा, इस फिल्म में प्रीतम का सुपर-डुपर हिट म्यूजिक होगा. उन्होंने इस बार भी कमाल का काम किया है और हमें पूरा भरोसा है कि दर्शकों को यह म्यूजिक बहुत पसंद आएगा. बॉलीवुड में प्रीतम अपने रोमांटिक और दिल छू लेने वाले गानों के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस फिल्म के गाने भी लंबे समय तक लोगों की प्लेलिस्ट में बने रहेंगे.
फिल्म में होगा अरिजीत सिंह का गाना
सबसे बड़ी खबर ये है कि इस फिल्म में अरिजीत सिंह की आवाज भी सुनने को मिलेगी. भूषण कुमार ने बताया कि फिल्म में उनका एक गाना होगा, जो दर्शकों को काफी पसंद आएगा. उन्होंने कहा, इस फिल्म में अरिजीत सिंह का एक गाना जरूर होगा. मुझे यकीन है कि ऑडियंस को ये गाना बहुत पसंद आएगा. अरिजीत सिंह की आवाज पहले भी कई रोमांटिक फिल्मों की जान बन चुकी है. ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि यह गाना भी चार्टबस्टर साबित होगा. इस फिल्म का पहला लुक वीडियो Kartik Aaryan ने फरवरी 2025 में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था. वीडियो में कार्तिक आर्यन का नया अंदाज देखने को मिला, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल भी हुआ था.
फैंस को है फिल्म का इंतजार
फिलहाल फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन इसकी स्टारकास्ट और म्यूजिक को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है. कार्तिक आर्यन, श्रीलीला, अनुराग बसु और प्रीतम जैसे बड़े नामों के साथ अगर अरिजीत सिंह की आवाज भी जुड़ जाए, तो ये फिल्म म्यूजिक और रोमांस के मामले में काफी खास बन सकती है. अब देखना दिलचस्प होगा कि ये फिल्म कब रिलीज होती है और इसके गाने दर्शकों को कितना पसंद आते हैं. फिलहाल फैंस को इस फिल्म के अगले अपडेट का बेसब्री से इंतजार है.

