अलविदा आशा ताई! सुरों की मल्लिका आशा भोंसले का मुंबई में निधन
x
स्वर सम्राज्ञी स्वर्गीय आशा भोंसले (फाइल फोटो)

अलविदा आशा ताई! सुरों की मल्लिका आशा भोंसले का मुंबई में निधन

92 वर्षीय गायिका को अत्यधिक थकान और सीने में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना हुआ था...


Click the Play button to hear this message in audio format

मुंबई (ANI): दिग्गज गायिका आशा भोंसले का रविवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थीं। अस्पताल के अनुसार, भोंसले का निधन मल्टी-ऑर्गन फेल्योर (कई अंगों के काम बंद करने) के कारण हुआ।

एक दिन पहले 92 वर्षीय गायिका को अत्यधिक थकान और सीने में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

समाचार एजेंसी एएनआई (ANI) ने उनके बेटे आनंद भोंसले के हवाले से कहा, "मेरी मां का आज निधन हो गया। लोग कल सुबह 11 बजे लोअर परेल स्थित कासा ग्रांडे, जहाँ वह रहती थीं, उनके अंतिम दर्शन कर सकते हैं। उनका अंतिम संस्कार कल शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा।"


जैसे ही आशा ताई की मृत्यु की खबर बाहर आई, उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई। आशा भोंसले संगीत की दुनिया में अपने आपमें ही एक युग हैं। दिल में उतर जाने वाली इनकी आवाज ने करोड़ों फैंस की रूह को सुकून दिया है। सुरों की दुनिया में इनके अतुलनीय योगदान के लिए संगीत प्रेमी सदैव इनके ऋणी रहेंगे।

Read More
Next Story