‘भूत बंगला’ से पहले देखें अक्षय कुमार की ये 3 मजेदार हॉरर कॉमेडी फिल्में
x

‘भूत बंगला’ से पहले देखें अक्षय कुमार की ये 3 मजेदार हॉरर कॉमेडी फिल्में

अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ रिलीज से पहले उनकी 3 बेहतरीन हॉरर कॉमेडी फिल्मों के बारे में जानिए, जिन्हें आप अभी ओटीटी पर देख सकते हैं.


पिछले साल उनकी चार फिल्में रिलीज हुई थीं, जिनमें Sky Force, Housefull 5, Kesari Chapter 2 और Jolly LLB 3 शामिल थीं. हालांकि ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकीं. अब अक्षय कुमार आने वाले सालों में एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करने की तैयारी कर रहे हैं. उनकी अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट भी काफी लंबी है. इसमें Bhooth Bangla, Hera Pheri 3, Bhagam Bhag 2, Welcome to the Jungle, Golmaal 5 और Haiwaan जैसी फिल्में शामिल हैं. इनमें से अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. अगर आप इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं, तो उससे पहले अक्षय कुमार की कुछ मजेदार हॉरर कॉमेडी फिल्में जरूर देख सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसी तीन फिल्मों के बारे में, जिन्हें आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं.

1. Bhool Bhulaiyaa (2007)

अक्षय कुमार की सबसे लोकप्रिय हॉरर कॉमेडी फिल्मों में ‘भूल भुलैया’ का नाम सबसे ऊपर आता है. ये फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी और इसका निर्देशन Priyadarshan ने किया था. फिल्म की कहानी एक ऐसे पुराने महल के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां अजीब घटनाएं होने लगती हैं. फिल्म में अक्षय कुमार ने एक मनोचिकित्सक का किरदार निभाया था, जो रहस्यमयी घटनाओं के पीछे की सच्चाई का पता लगाने की कोशिश करता है. इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा Vidya Balan, Paresh Rawal, Rajpal Yadav, Asrani और Ameesha Patel भी नजर आए थे. करीब 32 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में 83 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी और सुपरहिट साबित हुई थी. IMDb पर इस फिल्म को 7.5 की शानदार रेटिंग मिली है. अगर आप इसे देखना चाहते हैं, तो यह फिल्म Netflix पर उपलब्ध है.

2. Laxmii (2020)

अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्मों की बात हो और ‘लक्ष्मी’ का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. ये फिल्म साल 2020 में रिलीज हुई थी. उस समय कोरोना महामारी और लॉकडाउन की वजह से सिनेमाघर बंद थे, इसलिए इसे सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया. करीब 50 से 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म Disney+ Hotstar पर रिलीज हुई थी. फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके शरीर में एक आत्मा प्रवेश कर जाती है और उसके बाद कई मजेदार और डरावने घटनाक्रम सामने आते हैं. ओटीटी पर रिलीज होने के बाद फिल्म को रिकॉर्ड तोड़ व्यूज मिले और यह प्लेटफॉर्म पर बड़ी हिट साबित हुई.

3. Stree 2 (2024)

अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्मों में ‘स्त्री 2’ का नाम भी जुड़ गया है, हालांकि इसमें उनका रोल छोटा था. इस फिल्म में अक्षय कुमार ने कैमियो रोल किया था. फिल्म में उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया था, जो मानसिक अस्पताल में भर्ती होता है और जिसके पास खतरनाक राक्षस ‘सरकटे’ को खत्म करने की कुंजी होती है. फिल्म में मुख्य भूमिका Shraddha Kapoor और Rajkummar Rao ने निभाई थी. करीब 50-60 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में 857 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की और ब्लॉकबस्टर साबित हुई. IMDb पर इस फिल्म को 6.9 की रेटिंग मिली है। आप इसे Amazon Prime Video पर देख सकते हैं.

‘भूत बंगला’ से बढ़ी फैंस की एक्साइटमेंट

अब अक्षय कुमार की नई हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ जल्द ही रिलीज होने वाली है. इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है. अगर आपको हॉरर और कॉमेडी का मिश्रण पसंद है, तो अक्षय कुमार की ये तीन फिल्में देखकर आप ‘भूत बंगला’ के लिए खुद को तैयार कर सकते हैं.

Read More
Next Story