मंडे को बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘बॉर्डर 2’, सनी देओल का गदर… पर शाहरुख का रिकॉर्ड रहा कायम
x

मंडे को बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘बॉर्डर 2’, सनी देओल का गदर… पर शाहरुख का रिकॉर्ड रहा कायम

सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ ने मंडे को 63.59 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई की, लेकिन शाहरुख खान की ‘पठान’ का गणतंत्र दिवस रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई.


सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. पहले दिन से ही थिएटर्स में फिल्म का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है, लेकिन सोमवार को तो मानो गदर ही मच गया. गणतंत्र दिवस की नेशनल हॉलीडे पर फिल्म देखने के लिए इतनी भीड़ उमड़ी कि दोपहर बाद कई थिएटर्स में टिकट मिलना मुश्किल हो गया. दर्शकों के इस बेशुमार प्यार ने ‘बॉर्डर 2’ को एक बॉक्स ऑफिस सुनामी में बदल दिया. कई मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन थिएटर्स में दिन भर हाउसफुल बोर्ड लगा रहा. टिकटों की डिमांड इतनी ज्यादा थी कि कई जगहों पर मेकर्स और थिएटर मालिकों को लेट नाइट शो तक खोलने पड़े.

पहले वीकेंड से ही दमदार कमाई

‘बॉर्डर 2’ ने अपने पहले ही दिन से सनी देओल की स्टार पावर साबित कर दी. पॉजिटिव रिव्यूज और शानदार वर्ड ऑफ माउथ की बदौलत फिल्म ने पहले वीकेंड में ही लगभग 130 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया. देशभक्ति की भावना, दमदार एक्शन और सनी देओल की गूंजती हुई डायलॉग डिलीवरी ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाया. खास बात ये रही कि फैमिली ऑडियंस के साथ-साथ युवाओं में भी फिल्म का जबरदस्त क्रेज देखने को मिला.

मंडे को बना ऑल टाइम रिकॉर्ड

मंडे यानी गणतंत्र दिवस पर ‘बॉर्डर 2’ ने ऐसा धमाका किया कि बॉलीवुड के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बन गया. फिल्म के मेकर्स के ऑफिशियल आंकड़ों के मुताबिक, ‘बॉर्डर 2’ ने सोमवार को 63.59 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. ये हिंदी फिल्मों के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा मंडे कलेक्शन है. इस रिकॉर्ड के साथ ‘बॉर्डर 2’ ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया.

इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

‘बॉर्डर 2’ ने अपने ऐतिहासिक मंडे कलेक्शन के साथ इन फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए. सलमान खान की ‘टाइगर 3’ 58 करोड़, अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ बड़ा मंडे कलेक्शन कई बड़ी एक्शन फिल्मों के मंडे रिकॉर्ड. यानी सनी देओल की इस फिल्म ने ये साबित कर दिया कि सही समय, सही कंटेंट और सही स्टार कास्ट हो तो बॉक्स ऑफिस पर चमत्कार होना तय है.

फिर भी शाहरुख का रिकॉर्ड नहीं टूटा

इतिहास रचने के बावजूद ‘बॉर्डर 2’ एक बड़ा रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई. ये रिकॉर्ड है शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ का. बॉलीवुड में 2015 के बाद से रिपब्लिक डे वीकेंड बॉक्स ऑफिस के लिए बहुत खास रहा है. इस वीकेंड पर रिलीज हुई कई फिल्मों ने जबरदस्त कमाई की है, जैसे ‘बेबी’, ‘एयरलिफ्ट’, ‘पद्मावत’ और ‘फाइटर’. अगर कोई फिल्म पहले से ही हिट ट्रैक पर हो और फिर 26 जनवरी की छुट्टी मिल जाए, तो बॉक्स ऑफिस पर बड़ा जंप तय माना जाता है.

शाहरुख खान की ‘पठान’ का रिकॉर्ड

2023 में रिलीज हुई शाहरुख खान की ‘पठान’ अब तक गणतंत्र दिवस के दिन सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म है. ‘पठान’ 25 जनवरी 2023 को तीन भाषाओं में रिलीज हुई थी. 26 जनवरी को इसने सिर्फ हिंदी में 68 करोड़ रुपये और सभी वर्जन मिलाकर 70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. इसके बाद दूसरे नंबर पर ऋतिक रोशन की ‘फाइटर’ (2024) रही थी, जिसने 26 जनवरी को लगभग 41 करोड़ रुपये कमाए थे.

‘बॉर्डर 2’ कहां रह गई पीछे?

‘बॉर्डर 2’ ने मंडे को 63.59 करोड़ रुपये कमाकर ‘फाइटर’ को तो बहुत पीछे छोड़ दिया, लेकिन शाहरुख खान की ‘पठान’ के 70 करोड़ के रिपब्लिक डे रिकॉर्ड से थोड़ी पीछे रह गई. यानी शाहरुख खान की ‘पठान’ अभी भी 26 जनवरी के दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी हुई है.

‘पठान’ के क्रेज की बड़ी वजह

‘पठान’ के जबरदस्त कलेक्शन के पीछे एक बहुत बड़ी वजह थी. शाहरुख खान का चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करना. उनकी वापसी को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट थी. थिएटर्स में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था, जिसका असर सीधे बॉक्स ऑफिस पर दिखा.

‘बॉर्डर 2’ का भविष्य बेहद मजबूत

हालांकि ‘बॉर्डर 2’ शाहरुख खान का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई, लेकिन इसका ट्रेंड बेहद तगड़ा चल रहा है. फिल्म को मिल रहा प्यार ये साफ बता रहा है कि आने वाले दिनों में ये कई और बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है. देशभक्ति की थीम, 1971 की जंग की यादें, सनी देओल की गूंजती आवाज और दमदार एक्शन इन सबने मिलकर फिल्म को सुपरहिट ट्रैक पर डाल दिया है. सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ ने मंडे को 63.59 करोड़ की ऐतिहासिक कमाई कर बॉलीवुड में नया रिकॉर्ड बना दिया है. भले ही ये शाहरुख खान की ‘पठान’ का रिपब्लिक डे रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई हो, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका दबदबा साफ नजर आ रहा है. अब सबकी नजरें आने वाले दिनों की कमाई पर टिकी हैं. अगर यही रफ्तार बनी रही, तो ‘बॉर्डर 2’ जल्द ही कई और बड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है.

Read More
Next Story