Border 2 Movie Review: कैसी है सनी देओल और वरुण धवन की ‘बॉर्डर 2’?
x

Border 2 Movie Review: कैसी है सनी देओल और वरुण धवन की ‘बॉर्डर 2’?

साल 1997 की सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ की अगली कड़ी ‘बॉर्डर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म के आते ही इसका रिव्यू बता देते है और शुरुआती रिएक्शन काफी शानदार बताए जा रहे हैं.


सनी देओल,वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर बॉर्डर 2 ने दर्शकों पर जादू कर दिया है. फिल्म की दमदार ओपनिंग हुई है और इसे पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. बता दें कि इस फिल्म की हर घंटे 10 हजार टिकटों की प्री बुकिंग हो रही है. यानी ये फिल्म बॉ़क्स ऑफिस पर धमाका करने को तैयार है. अगर आप सोच रहे हैं कि फिल्म देखने लायक है या नहीं, तो ये फिल्म पूरी तरह ब्लॉकबस्टर है. उन्होंने इसे 4.5 स्टार दिए हैं और सोशल मीडिया पर इसकी जमकर तारीफ की है.

दिल को गर्व से भर देती है फिल्म

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ आपका दिल गर्व से भर देती है और ये फिल्म सिर्फ देश को ही नहीं, बल्कि हमारे सशस्त्र बलों को भी सलाम करती है. ये फिल्म सिनेमाघरों में जरूर देखने लायक है. निर्देशक अनुराग सिंह की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने एक दमदार और भावनाओं से भरी वॉर फिल्म बनाई है, जो पुराने ‘बॉर्डर’ की विरासत को सम्मान के साथ आगे बढ़ाती है.

वॉर सीक्वेंस हैं जबरदस्त

फिल्म के युद्ध सीन को सबसे बड़ी ताकत माना जा सकता है. ये सीन ब्रीथटेकिंग यानी बेहद रोमांचक हैं. एक्शन सिर्फ दिखावे के लिए नहीं है, बल्कि कहानी और किरदारों की भावनाओं को आगे बढ़ाता है. फिल्म में देशभक्ति और इमोशन का बैलेंस बहुत अच्छा रखा गया है.

डायलॉग्स और म्यूजिक भी दमदार

फिल्म के डायलॉग्स को तेज, असरदार और देशभक्ति से भरपूर है. कई डायलॉग्स पर थिएटर में तालियां और सीटियां जरूर बजी थी. यानी इस बात से ये बात साफ पता चलती है कि फैंस इस फिल्म को खूब पसंद कर रही है. म्यूजिक की बात करें तो पहले पार्ट के मशहूर गाने ‘घर कब आओगे’ और ‘जाते हुए लम्हों’ के नए वर्जन दर्शकों को भावुक कर देंगे.

सनी देओल हैं फिल्म का दिल

परफॉर्मेंस में सबसे ज्यादा तारीफ सनी देओल की हुई है. फिल्म का बीटिंग हार्ट यानी दिल बताया है. जब फिल्म में सनी देओल दहाड़ते हैं तो थिएटर गूंज उठता है. ये बिल्कुल पुराने वाले दमदार सनी देओल हैं मजबूत, जोशीले और यादगार. वही वरुण धवन की बात करें तो उन्होंने अपने फैंस को बिग सरप्राइज दिया है. वरुण ने इस फिल्म में इमोशन और जोश दोनों दिखाया है. दिलजीत दोसांझ हर सीन में देखने लायक बताए गए हैं, वहीं अहान शेट्टी की भी परफॉर्मेंस की तारीफ हुई है.

1971 की जंग पर आधारित कहानी

‘बॉर्डर 2’ 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है. फिल्म में देशभक्ति और सैनिकों के बलिदान को केंद्र में रखा गया है. लीड रोल्स में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी हैं. फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने प्रोड्यूस किया है. गणतंत्र दिवस से ठीक पहले रिलीज हुई इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ओपनिंग की उम्मीद की जा रही है, खासकर सिंगल स्क्रीन्स पर जहां सनी देओल की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. अगर आपको देशभक्ति, दमदार डायलॉग्स, इमोशनल कहानी और जबरदस्त एक्शन पसंद है, तो ‘बॉर्डर 2’ आपके लिए एक परफेक्ट फिल्म हो सकती है. शुरुआती रिव्यू के हिसाब से ये फिल्म थिएटर में पूरा पैसा वसूल एंटरटेनमेंट देती है.

Read More
Next Story