रणवीर सिंह बने नए ‘ल्यारी किंग’, धुरंधर 2 के टीजर ने बढ़ाया खून का उबाल
x

रणवीर सिंह बने नए ‘ल्यारी किंग’, धुरंधर 2 के टीजर ने बढ़ाया खून का उबाल

धुरंधर 2 का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है. 1 मिनट के टीजर में एक्शन, स्वैग और नया हिंदुस्तान देखने को मिल रहा है.


रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है और आते ही इसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. सिर्फ 1 मिनट 12 सेकंड के इस टीजर ने फैन्स के रोंगटे खड़े कर दिए हैं. इस बार कहानी, किरदार और स्टाइल सब कुछ पहले से ज्यादा खतरनाक और दमदार नजर आ रहा है. सबसे बड़ी बात ये है कि इस बार ल्यारी का किंग बदल गया है. पहले पार्ट में जहां अक्षय खन्ना का दबदबा था, वहीं अब रणवीर सिंह ने उनका ‘सिंहासन’ छीन लिया है. यानी अब सत्ता, ताकत और खौफ सब कुछ रणवीर सिंह के किरदार के हाथ में है.

5 भाषाओं में रिलीज हुआ टीजर

फिल्म ‘धुरंधर 2’ का टीजर मेकर्स ने एक साथ 5 अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया है, जिससे साफ है कि फिल्म को पैन-इंडिया लेवल पर बड़ा बनाने की पूरी तैयारी है. टीजर आते ही फैन्स में एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है. मेकर्स ने ये भी साफ कर दिया है कि फिल्म 19 मार्च 2026 को ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यानी अब फैन्स को करीब एक साल तक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार करना होगा.

टीजर की शुरुआत: हमजा नहीं, जसकीरत से

इस बार टीजर की शुरुआत कुछ अलग अंदाज में की गई है. पहले पार्ट के उलट, टीजर की शुरुआत हमजा से नहीं, बल्कि जसकीरत सिंह रांगी से होती है. टीजर में उसकी ट्रेनिंग, बदला हुआ लुक और उसकी तैयारी को दिखाया गया है. ये वही किरदार है जिसने हमजा को ल्यारी की जंग के लिए तैयार किया था. यानी इस बार कहानी में बैकग्राउंड और प्लानिंग पर भी ज्यादा फोकस किया गया है.

14 सेकंड पर रणवीर सिंह की धमाकेदार एंट्री

टीजर के लगभग 14वें सेकंड पर रणवीर सिंह लंबे बाल खोलकर धमाकेदार एंट्री लेते हैं. उनका स्वैग, बॉडी लैंग्वेज और एक्सप्रेशन साफ दिखाते हैं कि यह हमजा पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक हो चुका है. अब वो सिर्फ एक फाइटर नहीं, बल्कि ल्यारी का किंग बन चुका है. उसके पास अब वही सारी ताकत है, जो पहले सिर्फ रहमान डकैत के पास हुआ करती थी. यही वजह है कि इस बार रणवीर सिंह का किरदार पहले से कहीं ज्यादा पावरफुल नजर आता है.

अक्षय खन्ना का सिंहासन छीना

टीजर के 20वें सेकंड पर एक ऐसा फ्रेम आता है, जिसे पूरे टीजर का सबसे स्ट्रॉन्ग मोमेंट कहा जा रहा है. इस फ्रेम में रणवीर सिंह ठीक उसी गेटअप में नजर आते हैं, जैसे पहले पार्ट में अक्षय खन्ना बलूचों के पास पहुंचे थे. ये साफ इशारा है कि रणवीर सिंह ने अब अक्षय खन्ना की जगह ले ली है. यानी कहानी में पावर शिफ्ट हो चुका है. अब ल्यारी की दुनिया में नया किंग बैठ चुका है और वो है हमजा यानी रणवीर सिंह.

एक ही शख्स, दो अलग-अलग कहानियां

टीजर से ये भी साफ होता है कि इस बार एक ही किरदार की दो अलग-अलग परतें दिखाई जाएंगी. पहले पार्ट के एंड में भी इसका हिंट दिया गया था. यानी इस बार कहानी सिर्फ गैंगवार या पावर की लड़ाई तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि किरदार की सोच, उसकी प्लानिंग और उसके अंदर चल रही जंग भी दिखाई जाएगी. ये फिल्म को और भी इंटेंस और इमोशनल बना सकती है.

टीजर में सब कुछ छिपाकर रखा गया

हालांकि टीजर काफी दमदार है, लेकिन मेकर्स ने जानबूझकर बहुत कुछ छिपाकर रखा है. 1 मिनट 12 सेकंड के टीजर में असल में करीब 46 सेकंड तक ही कहानी के सीन दिखाए गए हैं. इसके बाद ज्यादातर समय क्रेडिट्स चलते हैं. इससे साफ है कि मेकर्स कहानी को लेकर कोई बड़ा खुलासा नहीं करना चाहते. टीजर में ज्यादातर फोकस रणवीर सिंह पर ही रखा गया है. अर्जुन रामपाल और संजय दत्त जैसे बड़े सितारों के बहुत कम फ्रेम दिखाए गए हैं, जिससे लगता है कि उनके किरदारों को लेकर मेकर्स ने अभी सस्पेंस बनाए रखा है.

‘नया हिंदुस्तान’ वाला दमदार डायलॉग

टीजर के आखिर में रणवीर सिंह का जो डायलॉग सुनाई देता है, वही पूरे टीजर की जान बन जाता है. वो कहते हैं, ये नया हिंदुस्तान है… यह घर में घुसेगा भी और मारेगा भी. ये डायलॉग सीधे आदित्य धर की सुपरहिट फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ की याद दिलाता है. वहां भी इसी तरह का देशभक्ति से भरा दमदार डायलॉग था. साफ है कि आदित्य धर एक बार फिर अपने सिग्नेचर स्टाइल में फिल्म को पेश कर रहे हैं.

बैकग्राउंड स्कोर और स्टाइल

टीजर का बैकग्राउंड स्कोर काफी अलग और जबरदस्त है. म्यूजिक और साउंड डिजाइन फिल्म के टोन को और भी खतरनाक बना देता है. रणवीर सिंह का नया लुक, लंबे बाल और एटीट्यूड उन्हें पहले से बिल्कुल अलग अवतार में दिखाता है. हालांकि कुछ फैन्स का मानना है कि पहले पार्ट के टीजर के मुकाबले इस बार टीजर थोड़ा हल्का है, लेकिन ये भी साफ है कि मेकर्स ने जानबूझकर ज्यादा सीन नहीं दिखाए हैं, ताकि असली सरप्राइज फिल्म में ही मिले.

कुल मिलाकर धुरंधर 2’ का टीजर साफ संकेत देता है कि इस बार फिल्म पहले से कहीं ज्यादा बड़ी, डार्क और खतरनाक होने वाली है. रणवीर सिंह का नया अवतार, अक्षय खन्ना की जगह लेना और ‘नया हिंदुस्तान’ की थीम. ये सब मिलकर फिल्म को 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बना सकते हैं. अब फैन्स को बेसब्री से इंतजार है कि ट्रेलर में और क्या बड़े खुलासे होते हैं, लेकिन इतना तय है कि रणवीर सिंह इस बार पूरे सिंहासन पर बैठ चुके हैं.

Read More
Next Story