
Lyari Town पर राज करेगा रणवीर सिंह! टीजर में दिखा खतरनाक और स्टाइलिश अवतार
रणवीर सिंह की फिल्म ‘Dhurandhar 2 The Revenge’ का दमदार टीजर रिलीज हो गया है.
ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘Dhurandhar’ की जबरदस्त सफलता के बाद अब दर्शकों को बेसब्री से इसके सीक्वल ‘Dhurandhar 2: The Revenge’ का इंतजार था. अब मेकर्स ने फैंस का इंतजार खत्म करते हुए फिल्म का पहला दमदार टीज़र रिलीज कर दिया है. टीजर में रणवीर सिंह का ऐसा खतरनाक और स्टाइलिश अवतार देखने को मिल रहा है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. फिल्म मार्च 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और इसे लेकर एक्साइटमेंट अपने चरम पर है.
‘Dhurandhar 2: The Revenge’ का टीजर हुआ रिलीज
1 मिनट 12 सेकंड के इस टीज़र की शुरुआत रणवीर सिंह के किरदार के छोटे वर्जन से होती है. इसमें दिखाया गया है कि कैसे हम्जा मजार (Ranveer Singh) धीरे-धीरे Lyari Town में अपनी पकड़ मजबूत करता है. टीजर से साफ हो जाता है कि इस बार फिल्म सिर्फ एक जासूस की कहानी नहीं होगी, बल्कि रणवीर के किरदार की बैकस्टोरी भी दिखाई जाएगी. यानी दर्शकों को ये देखने को मिलेगा कि वो जासूस बनने से पहले क्या था और कैसे उसने अपनी ताकत बनाई. टीजर के आखिर में रणवीर सिंह ‘Uri: The Surgical Strike’ की मशहूर लाइन बोलते नजर आते हैं, ये नया हिंदुस्तान है, ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी. इस डायलॉग ने टीज़र को और भी पावरफुल बना दिया है.
फिल्म का नया पोस्टर भी हुआ रिलीज
टीजर से पहले मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर भी रिलीज किया था. इस पोस्टर में रणवीर सिंह बेहद खतरनाक और रौबदार अंदाज में नजर आ रहे हैं. रणवीर ने खुद इस पोस्टर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, Ab Bigadne Ka Waqt Aa Gaya Hai. इसके बाद कमेंट सेक्शन में फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स जैसे शिल्पा शेट्टी, भूमि पेडनेकर, ताहिरा कश्यप, अन्या सिंह और अन्य सितारों ने फायर इमोजी डालकर अपना रिएक्शन दिया.
‘Dhurandhar 2: The Revenge’ की स्टारकास्ट और कहानी
फिल्म का निर्देशन आदित्य धर कर रहे हैं. इस बार रणवीर सिंह हम्जा अली मजार के रोल में नजर आएंगे, जो एक भारतीय जासूस है और पाकिस्तान के Lyari Town में मौजूद आतंकी गैंग में घुसपैठ करता है. फिल्म की दमदार स्टारकास्ट में शामिल हैं, रणवीर सिंह- हम्जा, अली- मजार, संजय दत्त- एसपी चौधरी असलम, आर. माधवन- अजय बंसल, अर्जुन रामपाल – मेजर इकबाल, राकेश बेदी – जमील जमाली, सारा अर्जुन – यालिना जमाली और डेनिश पंडोर – उजैर बलोच. खास बात ये है कि पहली फिल्म में मारे गए अक्षय खन्ना, जिन्होंने रहमान डकैत का किरदार निभाया था, इस बार फ्लैशबैक सीक्वेंस के जरिए वापसी करेंगे.
रिलीज डेट और बॉक्स ऑफिस क्लैश
‘Dhurandhar 2: The Revenge’ को 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. रिलीज के साथ ही फिल्म का सीधा मुकाबला यश की फिल्म ‘Toxic: A Fairytale for Grown-Ups’ से होगा. ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है.
पहली फिल्म ‘Dhurandhar’ की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
‘Dhurandhar’ 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी और फिल्म ने थिएटर्स में 40 दिनों से ज्यादा का शानदार रन किया था. भारत में कलेक्शन 820 करोड़ इसे के साथ वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1320 करोड़ किया है. ये फिल्म सिंगल लैंग्वेज में रिलीज होने वाली सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में से एक बन गई थी. ‘Dhurandhar 2: The Revenge’ का टीजर साफ संकेत देता है कि इस बार फिल्म पहले से भी ज्यादा एक्शन, ड्रामा और इमोशन्स से भरपूर होगी. रणवीर सिंह का खतरनाक अंदाज और Lyari Town पर राज करने की कहानी दर्शकों को सीट से बांधे रखने वाली है. अब फैंस को 19 मार्च 2026 का इंतजार है, जब रणवीर सिंह एक बार फिर बड़े पर्दे पर तहलका मचाने वाले हैं.

