FA9LA के बाद फिर विदेशी तड़का! ‘धुरंधर-द रिवेंज’ में डोजा कैट के गाने ने बढ़ाया इंटरनेशनल स्वैग
x

FA9LA के बाद फिर विदेशी तड़का! ‘धुरंधर-द रिवेंज’ में डोजा कैट के गाने ने बढ़ाया इंटरनेशनल स्वैग

धुरंधर-द रिवेंज के टीजर में फिर छाया विदेशी म्यूजिक का जादू. FA9LA के बाद अब डोजा कैट के गाने Aaahh Men! ने मचाया तहलका.


पिछले साल रिलीज हुई फिल्म धुरंधर ने सिर्फ अपनी कहानी और दमदार किरदारों से ही नहीं, बल्कि अपने अनोखे म्यूजिक सिलेक्शन से भी दर्शकों का दिल जीत लिया था. खासतौर पर अरबी गाना FA9LA, जिस पर अक्षय खन्ना की एंट्री ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेंड बनाया था. ये गाना इतना पॉपुलर हुआ कि रील्स, शॉर्ट्स और मीम्स की दुनिया में हर तरफ यही सुनाई दे रहा था. अब एक बार फिर धुरंधर-द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) के साथ मेकर्स ने विदेशी म्यूजिक का तड़का लगाकर चर्चा बटोर ली है. हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के टीजर ने जहां फैंस को मिक्स्ड रिएक्शन दिए हैं, वहीं इसके बैकग्राउंड म्यूजिक ने लोगों का ध्यान सबसे ज्यादा खींचा है.

टीजर में गूंजा ‘Aaahh Men!’ – इंटरनेशनल वाइब्स

धुरंधर-द रिवेंज के टीजर में जिस गाने ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं, उसका नाम है ‘Aaahh Men!’. ये गाना हॉलीवुड की फेमस और ग्रैमी विनर सिंगर डोजा कैट (Doja Cat) ने गाया है. जैसे ही टीजर रिलीज हुआ, सोशल मीडिया पर लोग इस गाने को पहचानने लगे और कमेंट सेक्शन में डोजा कैट का नाम ट्रेंड करने लगा. कई दर्शकों का कहना है कि इस गाने की वजह से फिल्म को एक इंटरनेशनल फील मिल रही है, जो इसे बाकी बॉलीवुड एक्शन फिल्मों से अलग बनाती है.

FA9LA के बाद फिर विदेशी म्यूजिक पर दांव

धुरंधर के पहले पार्ट में FA9LA गाने ने जो क्रेज बनाया था, उसे देखते हुए यह साफ हो गया था कि मेकर्स म्यूजिक को लेकर एक्सपेरिमेंट करने से पीछे नहीं हटते. FA9LA सिर्फ एक गाना नहीं था, बल्कि फिल्म की पहचान का हिस्सा बन गया था. अब दूसरे पार्ट में Aaahh Men! को शामिल करके मेकर्स ने यह दिखा दिया है कि वो इस फ्रेंचाइजी को एक ग्लोबल टच देना चाहते हैं. ये रणनीति खासकर यंग ऑडियंस को ध्यान में रखकर बनाई गई लगती है, जो इंटरनेशनल म्यूजिक और ग्लोबल पॉप कल्चर से काफी कनेक्ट करती है.

ओरिजिनल वर्जन का इस्तेमाल, फैंस हुए खुश

एक अच्छी बात यह है कि मेकर्स ने Aaahh Men! गाने का ओरिजिनल वर्जन ही टीजर में इस्तेमाल किया है. अक्सर देखा जाता है कि विदेशी गानों को भारतीय फिल्मों में रीमिक्स या मॉडिफाई कर दिया जाता है, जिससे ओरिजिनल फील खत्म हो जाती है, लेकिन इस बार मेकर्स ने गाने को जस का तस रखा है और टीजर में प्रॉपर क्रेडिट भी दिया गया है. यही वजह है कि कई म्यूजिक लवर्स और फैंस इस फैसले की तारीफ कर रहे हैं. उनका कहना है कि इससे फिल्म का स्टाइल और भी ज्यादा क्लासी और इंटरनेशनल लग रहा है.

डोजा कैट क्यों हैं खास?

डोजा कैट को आज की तारीख में पॉप-रैप की क्वीन कहा जाता है. उन्होंने बहुत कम समय में म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली है. डोजा कैट के नाम कई बड़े अवॉर्ड्स हैं, जिनमें शामिल हैं, Grammy Awards, Billboard Music Awards और American Music Awards है. इतना ही नहीं, डोजा कैट को अब तक करीब 19 बार ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया जा चुका है. उनका हर नया गाना ग्लोबल लेवल पर ट्रेंड करता है और सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता हैय ऐसे में धुरंधर-द रिवेंज जैसे बॉलीवुड प्रोजेक्ट में उनका गाना शामिल होना फिल्म के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट माना जा रहा है.

एक्शन सीक्वेंस के साथ गाने का असर

टीजर में Aaahh Men! को तेज रफ्तार एक्शन सीक्वेंस के साथ जोड़ा गया है. गाने की बीट्स और विजुअल्स का कॉम्बिनेशन दर्शकों को एक हाई-एनर्जी अनुभव देता है. कई दर्शकों का कहना है कि ये गाना फिल्म के मूड और टेम्पो के साथ काफी अच्छे से मेल खाता है. इससे रणवीर सिंह के किरदार की इंटेंसिटी और भी ज्यादा उभरकर सामने आती है.

कहानी में नए चेहरे और कैमियो की चर्चा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, धुरंधर-द रिवेंज में इस बार कई नए चेहरे कैमियो रोल्स में नजर आ सकते हैं. इंडस्ट्री के गलियारों में चर्चा है कि विकी कौशल और यामी गौतम जैसे सितारे भी फिल्म में सरप्राइज एंट्री कर सकते हैं. हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आया है, लेकिन अगर ये कैमियो सच होते हैं, तो फिल्म की चर्चा और भी ज्यादा बढ़ सकती है.

19 मार्च 2026 को रिलीज होगी फिल्म

धुरंधर-द रिवेंज 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म को लेकर पहले से ही अच्छा खासा बज बना हुआ है और टीजर के बाद ये बज और भी तेज हो गया है. हालांकि टीजर को मिक्स्ड रिएक्शन मिले हैं, लेकिन म्यूजिक, खासतौर पर Aaahh Men!, को लेकर ज्यादातर लोगों का रिस्पॉन्स पॉजिटिव है.

क्या फिर बनेगा म्यूजिक ट्रेंड?

जिस तरह FA9LA ने पहले पार्ट में सोशल मीडिया पर तहलका मचाया था, उसी तरह माना जा रहा है कि Aaahh Men! भी रील्स और शॉर्ट्स की दुनिया में नया ट्रेंड सेट कर सकता है. अगर फिल्म रिलीज के बाद यह गाना फुल वर्जन में सामने आता है और प्रमोशन सही तरीके से किया जाता है, तो ये गाना भी FA9LA की तरह कल्ट स्टेटस हासिल कर सकता है.

धुरंधर फ्रेंचाइजी का ग्लोबल अप्रोच

धुरंधर फ्रेंचाइजी अब सिर्फ एक देसी एक्शन फिल्म नहीं रह गई है. विदेशी म्यूजिक, इंटरनेशनल स्टाइल और ग्लोबल अपील के साथ यह फ्रेंचाइजी धीरे-धीरे खुद को एक पैन-इंटरनेशनल ब्रांड की तरह पेश कर रही है. डोजा कैट जैसे ग्रैमी विनर आर्टिस्ट का गाना शामिल करना इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है.

Read More
Next Story