क्या Yo Yo Honey Singh को फिर से मिल गया प्यार? मिस्र की मॉडल Emaa के साथ डेटिंग की अफवाहें तेज!
x

क्या Yo Yo Honey Singh को फिर से मिल गया प्यार? मिस्र की मॉडल Emaa के साथ डेटिंग की अफवाहें तेज!

हनी सिंह का वीडियो मिस्र की मॉडल ईमा के बर्थडे सेलिब्रेशन से वायरल क्या हुआ, अफवाहों का बाजार गरम हो गया.


सिंगर और रैपर Yo Yo Honey Singh एक बार फिर प्यार में हैं? ऐसा फैंस का कहना है, क्योंकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने अफवाहों को हवा दे दी है. ये वीडियो मिस्र की मॉडल Emaa के जन्मदिन की पार्टी का है, जिसमें हनी सिंह उनके बेहद करीब नज़र आ रहे हैं.

Emaa के बर्थडे पर Honey Singh का खास अंदाज़

हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया जिसमें वो Emaa के साथ एक शानदार डिनर पार्टी एन्जॉय करते दिख रहे हैं. वीडियो में बर्थडे टेबल तक बॉटल सर्विस लाई जा रही है और बैकग्राउंड में खुद हनी सिंह का गाना Millionaire बज रहा है. कैप्शन में उन्होंने लिखा, Happy Birthday Cleopatra @model_emaa !! Love u steve bro. वीडियो में हनी सिंह, Emaa के साथ बैठे तालियां बजाते और मुस्कराते नजर आते हैं, जिससे फैंस ने तुरंत अंदाज़ा लगाना शुरू कर दिया क्या ये नया रिश्ता है? हालांकि हनी सिंह ने अभी तक इस रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

पुरानी शादी और नई शुरुआत

बता दें, हनी सिंह की शादी शालिनी तलवार से हुई थी, लेकिन 2022 में उनका तलाक हो गया जो 11 साल की शादी के बाद हुआ. 2024 में एक इंटरव्यू में हनी सिंह ने बताया था कि तलाक के बाद उनकी तबीयत सुधरने लगी जब मेरा सेपरेशन हुआ, तब से मैं ठीक होने लगा. मेरी दवाइयां कम हो गईं और मुझे लगा जैसे 7 साल बाद पहली बार दुनिया देख रहा हूं. हनी सिंह और उनकी एक्स-वाइफ ने एक MoU साइन किया है, जिसके अनुसार वो एक-दूसरे के बारे में पब्लिकली बात नहीं कर सकते.

Read More
Next Story