IIFA Awards 2025 Full Winners List: Laapataa Ladies ने जीते 10 अवॉर्ड्स, Kartik Aaryan बने बेस्ट एक्टर
x

IIFA Awards 2025 Full Winners List: Laapataa Ladies ने जीते 10 अवॉर्ड्स, Kartik Aaryan बने बेस्ट एक्टर

IIFA Awards 2025 में लापता लेडीज का जलवा रहा, जिसने 10 ट्रॉफियां जीतीं. वहीं, कार्तिक आर्यन को बड़ा सम्मान मिला और एक्शन थ्रिलर Kill ने भी कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए.


बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों ने 9 मार्च 2025 को जयपुर को एक सिनेमा महोत्सव में बदल दिया, जब IIFA Awards 2025 की चमक से रात जगमगा उठी. इस साल की सबसे चर्चित फिल्म लापता लेडीज ने 10 अवॉर्ड्स जीतकर इतिहास रच दिया. वहीं, कार्तिक आर्यन ने भी बड़ा सम्मान अपने नाम किया और एक्शन थ्रिलर Kill ने भी कई अवॉर्ड्स जीते.

IIFA 2025 की पूरी विनर लिस्ट

बेस्ट फिल्म- लापता लेडीज

बेस्ट एक्टर मेल- कार्तिक आर्यन (भूल भुलैया 3)

बेस्ट एक्ट्रेस फीमेल- नितांशी गोयल (लापता लेडीज)

बेस्ट निर्देशक- किरण राव (लापता लेडीज़)

बेस्ट विलेन- राघव जुयाल (Kill)

बेस्ट सहायक अभिनेत्री- जानकी बोडीवाला (शैतान)

बेस्ट सहायक अभिनेता- रवि किशन (लापता लेडीज)

बेस्ट फिल्म स्टोरी- बिप्लब गोस्वामी (लापता लेडीज)

बेस्ट निर्देशन में डेब्यू- कुणाल खेमू (मडगांव एक्सप्रेस)

बेस्ट डेब्यू एक्टर- लक्ष्य लालवानी (Kill)

बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस- प्रातिभा रांता (लापता लेडीज)

बेस्ट संगीत निर्देशक- राम संपत (लापता लेडीज)

बेस्ट गाना- प्रशांत पांडे (सजनी - लापता लेडीज)

बेस्ट पार्श्वगायक मेल- जुबिन नौटियाल (दुआ - आर्टिकल 370)

बेस्ट पार्श्वगायिका फीमेल- श्रेया घोषाल (आमी जे तोमार 3.0 - भूल भुलैया 3)

बेस्ट साउंड डिजाइन- सुभाष साहू, बॉलॉय कुमार डोलोई, राहुल कार्पे (Kill)

बेस्ट स्क्रीनप्ले. स्नेहा देसाई (लापता लेडीज)

बेस्ट डायलॉग- अर्जुन धवन, आदित्य धर, आदित्य सुहास जम्भाले, मोनल ठाकर (आर्टिकल 370)

बेस्ट एडिटिंग- जबीन मर्चेंट (लापता लेडीज)

बेस्ट सिनेमेटोग्राफी- रफे महमूद (Kill)

बेस्ट कोरियोग्राफी- बॉस्को सीजर (तौबा तौबा Bad Newz)

बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स- रेड चिलीज VFX (भूल भुलैया 3)

भारतीय सिनेमा में योगदान- राकेश रोशन

स्टार्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस

IIFA 2025 की रात सिर्फ अवॉर्ड्स तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि शानदार परफॉर्मेंस ने भी माहौल बना दिया. करीना कपूर खान ने अपने दादा राज कपूर को श्रद्धांजलि अर्पित की, जबकि शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, नोरा फतेही और कार्तिक आर्यन ने मंच पर अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से फैंस का दिल जीत लिया. IIFA 2025 को 8 से 9 मार्च तक जयपुर में आयोजित किया गया, जहां बॉलीवुड के तमाम दिग्गजों ने अपनी मौजूदगी से इस भव्य समारोह को यादगार बना दिया.

Read More
Next Story