
मार्च 2026 में रिलीज हो रही हैं 5 धमाकेदार फिल्में, साउथ-बॉलीवुड का होगा महाक्लैश
मार्च 2026 में साउथ और बॉलीवुड की 5 बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं. रणवीर सिंह, यश और पवन कल्याण की फिल्मों के बीच जबरदस्त बॉक्स ऑफिस क्लैश देखने को मिलेगा.
साल 2026 भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए काफी खास माना जा रहा है. इस साल कई बड़ी और हाई बजट फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिन पर करोड़ों नहीं बल्कि अरबों रुपये दांव पर लगे हैं. जनवरी के महीने में ही Sunny Deol की फिल्म Border 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार माहौल बना दिया था. इसके अलावा साउथ सुपरस्टार Chiranjeevi की फिल्म मन शंकर वरप्रसाद गारु ने भी अच्छी कमाई की. वहीं साल की शुरुआत में धुरंधर का भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला. हालांकि फरवरी में फिल्मों की रफ्तार थोड़ी धीमी रही, लेकिन अब मार्च में कई बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं, जिससे बॉक्स ऑफिस पर फिर से धमाका देखने को मिल सकता है.
मार्च में इन फिल्मों से होगा धमाल
मार्च 2026 में कई फिल्में रिलीज होंगी, लेकिन 5 फिल्में ऐसी हैं जिन पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. महीने की शुरुआत 6 मार्च को फिल्म चरक से होगी, जिसमें Anjali Patil मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. ये एक छोटे बजट की फिल्म है, लेकिन इसकी कहानी को लेकर काफी चर्चा हो रही है. इसके बाद 13 मार्च को गबरू रिलीज होगी. ये फिल्म Border 2 के बाद सनी देओल की साल 2026 की दूसरी फिल्म होगी। हालांकि खबरें यह भी हैं कि इसकी रिलीज डेट में बदलाव हो सकता है.
19 मार्च को होगा सबसे बड़ा क्लैश
19 मार्च 2026 को बॉक्स ऑफिस पर साल का सबसे बड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा. इस दिन बॉलीवुड और साउथ की दो बड़ी फिल्में आमने-सामने होंगी. पहली फिल्म है Ranveer Singh की Dhurandhar 2. इस फिल्म का बजट करीब 250 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. फिल्म के पहले भाग को दुनियाभर में काफी सफलता मिली थी, इसलिए इसका सीक्वल भी बड़ी उम्मीदों के साथ आ रहा है. फिल्म में Akshaye Khanna के किरदार की कमी फैंस को जरूर खलेगी, लेकिन इसके बावजूद दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह है. दूसरी तरफ साउथ सुपरस्टार Yash की फिल्म Toxic रिलीज होगी. इस फिल्म का बजट 300 से 500 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है. ये फिल्म यश की लंबे समय बाद वापसी मानी जा रही है, इसलिए फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है.
बॉलीवुड vs साउथ की बड़ी जंग
ये मुकाबला सिर्फ दो फिल्मों के बीच नहीं बल्कि बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के बीच भी माना जा रहा है. साल 2026 में अभी तक साउथ फिल्मों का दबदबा कम देखने को मिला है, लेकिन Toxic के साथ साउथ इंडस्ट्री की दमदार वापसी हो सकती है. फिल्म के ग्लिम्प्स और टीजर को दर्शकों ने काफी पसंद किया है. अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि दोनों फिल्मों में से कौन बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारेगी.
पावर स्टार की एंट्री से बढ़ेगा रोमांच
इन दोनों फिल्मों के एक हफ्ते बाद साउथ के पावर स्टार Pawan Kalyan अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म Ustaad Bhagat Singh के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देंगे. पवन कल्याण का साउथ के साथ-साथ हिंदी दर्शकों में भी काफी क्रेज है. विदेशों में भी उनकी फिल्मों का शानदार प्रदर्शन रहता है. ऐसे में यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर बड़ा असर डाल सकती है. हालांकि Dhurandhar 2 और Toxic की रिलीज के ठीक एक हफ्ते बाद फिल्म का आना एक बड़ा रिस्क माना जा रहा है, लेकिन अगर फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है तो बॉक्स ऑफिस की यह जंग और भी रोमांचक हो सकती है.
कौन मारेगा बाजी?
मार्च 2026 का महीना फिल्म प्रेमियों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होगा. बड़े स्टार्स, बड़े बजट और जबरदस्त कहानी वाली इन फिल्मों के बीच मुकाबला काफी दिलचस्प रहने वाला है. अब देखने वाली बात यह होगी कि दर्शक किस फिल्म को ज्यादा प्यार देते हैं और कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ा कमाल दिखाती है. एक बात तो तय है कि मार्च 2026 में सिनेमाघरों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिलेगी और ये महीना इंडियन सिनेमा के लिए यादगार बन सकता है.

