
March 2026 में 9 फिल्मों का धमाका, थिएटर जाने से पहले बना लें पूरा प्लान!
मार्च 2026 में टॉक्सिक, धुरंधर: द रिवेंज समेत कुल 9 फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होंगी. यहां देखें पूरी रिलीज डेट लिस्ट और बना लें अपना मूवी कैलेंडर.
मार्च 2026 सिनेमा प्रेमियों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होने वाला है. इस महीने सिर्फ दो बड़ी फिल्में ही नहीं, बल्कि कुल 9 फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होंगी. यानी हर हफ्ते आपको नई कहानी, नया जॉनर और नया एक्सपीरियंस मिलने वाला है. अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखना पसंद है, तो यह मूवी कैलेंडर आपके बहुत काम आने वाला है. आइए जानते हैं मार्च में कौन-कौन सी फिल्में रिलीज होंगी और किस तारीख को आपको थिएटर पहुंचना है.
1. Hoppers 6 मार्च
‘Hoppers’ एक एनिमेटेड फिल्म है जो 6 मार्च को रिलीज होगी. शुरुआती रिव्यूज काफी पॉजिटिव हैं. क्रिटिक्स का कहना है कि फिल्म मजेदार और परिवार के साथ देखने लायक है. बच्चों और फैमिली ऑडियंस के लिए यह शानदार ऑप्शन हो सकती है.
2. Charak 6 मार्च
‘Charak’ एक लोककथा पर आधारित थ्रिलर फिल्म है. इसे सुदीप्तो सेन ने प्रोड्यूस किया है, जो पहले ‘द केरला स्टोरी’ और ‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ जैसी फिल्मों से चर्चा में रह चुके हैं. ये फिल्म अपने विवादित विषय की वजह से पहले ही सुर्खियां बटोर रही है.
3. Na Jaane Kaun Aa Gaya 6 मार्च
‘Na Jaane Kaun Aa Gaya’ एक रोमांटिक ड्रामा है. इसकी कहानी कौशल नाम के व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी उसकी पत्नी टीना के अचानक गायब हो जाने से बदल जाती है. सस्पेंस और इमोशन से भरी यह फिल्म रोमांटिक दर्शकों को पसंद आ सकती है.
4. Kissa Court Kachahri Ka 13 मार्च
‘Kissa Court Kachahri Ka’ एक कोर्टरूम ड्रामा है जो सच्ची घटनाओं पर आधारित है. इसमें राजेश शर्मा और बृजेंद्र काला जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे. अगर आपको लीगल ड्रामा पसंद है तो यह फिल्म आपके लिए है.
5. The Breadwinner – 13 मार्च
‘The Breadwinner’ की कहानी अफगानिस्तान की एक बहादुर लड़की पर आधारित है, जो परिवार का पेट पालने के लिए लड़के का भेष धारण करती है. ये फिल्म भावनात्मक और प्रेरणादायक है.
6. Dhurandhar: The Revenge 19 मार्च
‘Dhurandhar: The Revenge’ इस महीने की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है. इसका निर्देशन आदित्य धर ने किया है. फिल्म में Ranveer Singh, Sanjay Dutt और R. Madhavan नजर आएंगे. ये फिल्म हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगू और मलयालम में भी रिलीज होगी. एक्शन और ड्रामा से भरपूर ये फिल्म बड़े स्तर पर रिलीज की जा रही है.
7. Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups 19 मार्च
‘Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups’ का क्लैश सीधे ‘धुरंधर’ से होने वाला है. ये भी एक पैन इंडिया फिल्म है. इसमें Yash, Kiara Advani, Nayanthara और Huma Qureshi मुख्य भूमिका में हैं. फैंस इस क्लैश को लेकर काफी उत्साहित हैं क्योंकि दोनों ही फिल्में बड़े बजट और बड़े सितारों से सजी हैं.
8. Project Hail Mary 20 मार्च
‘Project Hail Mary’ एक साइंस-फिक्शन फिल्म है. कहानी एक ऐसे व्यक्ति की है जिसकी याददाश्त चली जाती है. जब उसे धीरे-धीरे सब याद आता है तो पता चलता है कि वही दुनिया की आखिरी उम्मीद है. साइंस और सस्पेंस पसंद करने वालों के लिए यह फिल्म खास है.
9. The Dog Stars 27 मार्च
‘The Dog Stars’ एक पोस्ट-एपोकैलिप्टिक थ्रिलर है. कहानी एक पायलट की है जो एक ऐसे संसार में जिंदा रहता है जिसे एक खतरनाक वायरस ने तबाह कर दिया है. ये फिल्म थ्रिल और इमोशन का मेल पेश करती है.
बना लें अपना मूवी प्लान
मार्च 2026 में हर हफ्ते नई फिल्में रिलीज हो रही हैं. 6 मार्च से 27 मार्च तक थिएटरों में मनोरंजन की भरमार रहने वाली है. एक्शन, रोमांस, कोर्टरूम ड्रामा, एनिमेशन, साइंस-फिक्शन और थ्रिलर—हर तरह की फिल्म इस महीने देखने को मिलेगी. अगर आप सिनेमा के शौकीन हैं तो अभी से अपना कैलेंडर मार्क कर लें, क्योंकि मार्च का हर वीकेंड आपको थिएटर की ओर खींचने वाला है.

