मुन्ना भैया की वापसी से मचने वाला है असली बवाल! इस दिन होगी ‘मिर्जापुर द मूवी’ रिलीज
x

मुन्ना भैया की वापसी से मचने वाला है असली बवाल! इस दिन होगी ‘मिर्जापुर द मूवी’ रिलीज

मिर्जापुर वेब सीरीज अब बड़े पर्दे पर लौट रही है. जानिए मिर्जापुर द मूवी की रिलीज डेट, पूरी कास्ट, कहानी और क्यों ये फिल्म फैंस के लिए खास होने वाली है.


भारत की सबसे पॉपुलर और चर्चित OTT फ्रेंचाइजी में से एक मिर्जापुर अब ओटीटी से निकलकर सीधे बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. जिस सीरीज ने कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया जैसे आइकॉनिक किरदार दिए, अब वही कहानी एक नए और बड़े सिनेमाई अंदाज में दर्शकों के सामने आने वाली है. अब तक दर्शकों ने मिर्जापुर को सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देखा था, लेकिन अब पहली बार ये कल्ट फ्रेंचाइजी थिएटर में रिलीज होने जा रही है. मेकर्स ने ऑफिशियली ऐलान कर दिया है कि ‘मिर्जापुर: द मूवी’ सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है.

सीजन 3 से क्यों हुए थे फैंस निराश?

मिर्जापुर के पहले दो सीजन ने जिस तरह से दर्शकों को बांधे रखा, वो अपने आप में एक रिकॉर्ड था. हिंसा, बदले की आग, सत्ता की लड़ाई और दमदार डायलॉग्स ने इस सीरीज को अलग पहचान दी. लेकिन जब सीजन 3 आया, तो फैंस को थोड़ा झटका लगा. इसकी सबसे बड़ी वजह थी मुन्ना भैया का एग्जिट. मुन्ना भैया यानी दिव्येंदु शर्मा का किरदार मिर्जापुर की जान माना जाता था. उनकी सनकी हरकतें, गुस्सा और बेबाक अंदाज ने शो को एक अलग ही लेवल पर पहुंचाया था. उनके बिना कई दर्शकों को लगा कि कहानी में वो पुरानी बात नहीं रही.

अब फिल्म में होगी पुराने किरदारों की वापसी

फैंस की इसी नाराजगी और डिमांड को देखते हुए मेकर्स ने बड़ा फैसला लिया और ऐलान किया कि अब ‘मिर्जापुर: द मूवी’ लाई जाएगी. इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यही है कि इसमें वो सभी अहम किरदार नजर आएंगे, जिन्होंने मिर्जापुर की दुनिया को बनाया था. यानी दर्शकों को एक बार फिर वही पुराना मिर्जापुर देखने को मिलेगा, जिसकी उन्हें आदत थी. फिल्म में वापसी कर रहे हैं ये बड़े नाम जैसे कि कालीन भैया, पंकज त्रिपाठी गुड्डू पंडित, अली फजल मुन्ना भैया, दिव्येंदु शर्मा इन तीनों की वापसी ने ही फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ा दी है.

पोस्टर और अनाउंसमेंट ने बढ़ाया क्रेज

‘ये है मिर्जापुर’ के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक धमाकेदार पोस्ट शेयर किया गया. पोस्ट में रेगिस्तान जैसी लोकेशन, ढेर सारी गाड़ियां, हथियारों से लैस गुंडे और सबसे पीछे मिर्जापुर की गद्दी दिखाई गई. इस गद्दी पर बैठने की जंग ही मिर्जापुर की असली पहचान रही है. पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया. “प..फ..ब..भ.. मिर्जापुर द मूवी का स्वागत करने के लिए तैयार हो जाइए” इस एक लाइन ने ही फैंस के बीच सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया.

थिएटर में क्यों होगी मिर्जापुर ज्यादा खतरनाक?

अब तक मिर्जापुर को लोग मोबाइल, लैपटॉप या टीवी स्क्रीन पर देखते आए हैं, लेकिन थिएटर में इसका अनुभव बिल्कुल अलग होने वाला है. बड़ी स्क्रीन, दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक, एक्शन सीन और डायलॉग्स सब कुछ अब पहले से कहीं ज्यादा इंटेंस होगा. मेकर्स का कहना है कि ये सिर्फ वेब सीरीज का एक्सटेंशन नहीं, बल्कि एक फुल-फ्लेज्ड सिनेमाई अनुभव होगा.

फिल्म की पूरी स्टार कास्ट

मिर्जापुर द मूवी में सिर्फ पुराने किरदार ही नहीं, बल्कि कई जाने-पहचाने चेहरे भी नजर आएंगे. फिल्म की कास्ट काफी बड़ी और मजबूत है, जिसमें शामिल हैं. जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौड़, सुशांत सिंह, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, कुलभूषण खरबंदा, सोनल चौहान, प्रमोद पाठक और अनंगशा बिस्वास. इतनी बड़ी कास्ट से साफ है कि कहानी में कई नए ट्विस्ट और पावरफुल ट्रैक देखने को मिल सकते हैं.

कौन बना रहा है मिर्जापुर द मूवी?

इस फिल्म को Amazon MGM Studios और Excel Entertainment मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं. डायरेक्टर गुरमीत सिंह, राइटर पुनीत कृष्णा. यही टीम पहले भी मिर्जापुर की दुनिया को हिट बना चुकी है, इसलिए फैंस को भरोसा है कि फिल्म भी उसी लेवल की होगी. अब सबसे बड़ा सवाल फिल्म कब रिलीज होगी? तो मेकर्स के मुताबिक, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. खास बात ये है कि इस समय के आसपास कोई बहुत बड़ी बॉलीवुड फिल्म रिलीज नहीं हो रही, जिससे मिर्जापुर को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा फायदा मिल सकता है.

साल के आखिर में होगी बड़ी टक्कर?

हालांकि साल के आखिर में शाहरुख खान की ‘किंग’ और रणबीर कपूर की ‘रामायण’ जैसी बड़ी फिल्में भी आने वाली हैं, लेकिन उनसे पहले मिर्जापुर द मूवी रिलीज होगी, जिससे इसे एक मजबूत ओपनिंग मिलने की पूरी उम्मीद है.

क्यों खास है मिर्जापुर द मूवी?

मुन्ना भैया की वापसी थिएटर में पहली बार मिर्जापुर पुरानी कास्ट का री-यूनियन ज्यादा बड़ा और सिनेमाई स्केल फैंस की लंबे समय से चली आ रही डिमांड इन सब वजहों से साफ है कि मिर्जापुर द मूवी सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि फैंस के लिए एक इवेंट बनने वाली है.

Read More
Next Story