ऑस्कर अवॉर्ड्स में ‘One Battle After Another’ का दबदबा, कई कैटेगरी में जीत
x

ऑस्कर अवॉर्ड्स में ‘One Battle After Another’ का दबदबा, कई कैटेगरी में जीत

ऑस्कर 2026 में ‘One Battle After Another’ ने बेस्ट फिल्म और निर्देशक समेत कई अवॉर्ड जीते। माइकल बी. जॉर्डन बेस्ट एक्टर और जेसी बकले बेस्ट एक्ट्रेस रहीं।


Oscars 2026 Awards: रविवार को आयोजित 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर) समारोह में फिल्म वन बैटल ऑफ्टर अनदर (One Battle After Another) ने कई बड़े पुरस्कार अपने नाम किए। इस फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और पहला कास्टिंग अवॉर्ड जीतकर बड़ी सफलता हासिल की।

फिल्म सिनर्स (Sinners) के स्टार माइकल बी. जॉर्डन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर मिला, जो उनके करियर का पहला अकादमी अवॉर्ड है। वहीं हैमनेट (Hamnet) में शानदार अभिनय के लिए जेसी बकले को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया।

समारोह की शुरुआत में पहला पुरस्कार अभिनेत्री एमी मैडिगन ने जीता। उन्हें फिल्म वेपंस (Weapons) के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का अवॉर्ड मिला। यह पुरस्कार रविवार रात आयोजित 98वें ऑस्कर समारोह में सबसे पहले घोषित किया गया। इस साल के समारोह की मेजबानी कॉमेडियन कोनन ओ’ब्रायन ने की।

फिल्म सिनर्स जिसे कुल 16 नामांकन मिले थे, के लिए रयान कूगलर को सर्वश्रेष्ठ मौलिक पटकथा का अवॉर्ड मिला।

प्रमुख विजेताओं की सूची

सर्वश्रेष्ठ फिल्म

One Battle After Another- वन बैटल ऑफ्टर अनदर

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

माइकल बी. जॉर्डन – Sinners- सिनर्स

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

जेसी बकले – Hamnet-हैमनेट

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री

एमी मैडिगन – Weapons- वेपंस

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता

शॉन पेन – One Battle After Another- वन बैटल ऑफ्टर अनदर

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक

पॉल थॉमस एंडरसन – One Battle After Another-वन बैटल ऑफ्टर अनदर

सर्वश्रेष्ठ मूल गीत

Golden – फिल्म KPop Demon Hunters से

सर्वश्रेष्ठ बैकग्राउंड स्कोर

सिनर्स- Sinners – लुडविग गोरान्सन

सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फिल्म

KPop Demon Hunters के पॉर डेमन हंटर्स

सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फिल्म

सेंटीमेंटल वैल्यू Sentimental Value (नॉर्वे)

सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री फीचर

Mr. Nobody Against Putin-मिस्टर नोबॉडी अगेंस्ट पुतिन

सर्वश्रेष्ठ कास्टिंग

कैसेंड्रा कुलुकुंडिस – One Battle After Another वन बैटल ऑफ्टर अनदर

सर्वश्रेष्ठ साउंड

“F1” एफ-1

सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी

ऑटम ड्यूराल्ड अर्कापॉ – Sinners-सिनर्स

सर्वश्रेष्ठ मूल पटकथा

सिनर्स- Sinners– रयान कूगलर

सर्वश्रेष्ठ रूपांतरित पटकथा

वन बैटल ऑफ्टर अनदर-One Battle After Another – पॉल थॉमस एंडरसन

सर्वश्रेष्ठ लाइव-एक्शन शॉर्ट फिल्म

The Singers और Two People Exchanging Saliva (संयुक्त विजेता)

सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म

The Girl Who Cried Pearls द गर्ल हू क्राइड पर्ल्स

सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म

All the Empty Rooms ऑल द एंपटी रूम्स

सर्वश्रेष्ठ विजुअल इफेक्ट्स

Avatar: Fire and Ash- अवतार: फायर एंड एश

सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन

Frankenstein-फ्रेंकस्टीन

सर्वश्रेष्ठ फिल्म एडिटिंग

One Battle After Another-वन बैटल ऑफ्टर अनदर

सर्वश्रेष्ठ मेकअप और हेयरस्टाइलिंग

Frankenstein-फ्रेंकस्टीन

सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइन

Frankenstein-फ्रेंकस्टीन

ऑस्कर केवल फिल्मों की उत्कृष्टता का सम्मान नहीं है, बल्कि यह हॉलीवुड की चमक-दमक और फैशन का भी बड़ा मंच है। हर साल की तरह इस बार भी सितारे रेड कार्पेट पर अपने शानदार फैशन में नजर आए। ऑस्कर समारोह को हॉलीवुड के ग्लैमर का प्रतीक माना जाता है, लेकिन इस भव्य आयोजन पर खर्च होने वाली भारी रकम अक्सर लोगों को हैरान कर देती है।

Read More
Next Story