ऑस्कर्स में फिल्म एनोरा का दिखा जलवा, कई अवॉर्ड किए अपने नाम
x

ऑस्कर्स में फिल्म 'एनोरा' का दिखा जलवा, कई अवॉर्ड किए अपने नाम

ऑस्कर्स 2025 अवॉर्ड की घोषणा कर दी गई है। इस बार फिल्म एनोरा ने अपना जलवा दिखाया।


Oscars 2025 News: ऑस्कर्स, फिल्मों का महाकुंभ। इस महाकुंभ में दुनिया की फिल्में, एक्टर्स, एक्ट्रेस, म्यूजिशियन ऑर्ट डॉयरेक्टर्स एक दूसरे को कड़ी टक्कर देकर अवॉर्ड अपने नाम करते हैं। इस सीजन की सबसे बड़ी अवॉर्ड नाइट में पुरस्कारों का ऐलान किया गया। फिल्म एनोरा को बेस्ट फिल्म का पुरस्कार मिला वहीं इसी फिल्म के लिए मिकी मैडिसन ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार का खिताब अपने नाम किया।

सीन बेकर ने अनोरा के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीता।


सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार द ब्रूटलिस्ट के लिए एड्रियन ब्रॉडी को दिया गया।

डैनियल ब्लमबर्ग इस साल के सर्वश्रेष्ठ मूल स्कोर के विजेता हैं, जो कि द ब्रूटलिस्ट के लिए है।

ब्राजील ने सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म के लिए ऑस्कर जीता। आई एम स्टिल हियर के कलाकारों और क्रू को बधाई!


द ब्रूटलिस्ट ने सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी का पुरस्कार जीता।


97वें एकेडमी अवॉर्ड्स लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में चल रहे हैं। कॉनन ओ'ब्रायन इस साल होस्ट कर रहे हैं, जो एकेडमी अवॉर्ड्स के होस्ट के तौर पर अपनी पहली प्रस्तुति दी। द ब्रूटलिस्ट ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता, सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री श्रेणियों सहित 10 नामांकन प्राप्त किए। विकेड भी दस नामांकन के साथ दौड़ में थे। बॉब डिलन की बायोपिक ए कम्प्लीट अननोन और कॉन्क्लेव 8-8 नामांकन के साथ प्रतिस्पर्धा कर रही थी।

ऑस्कर शॉर्टलिस्ट में शामिल होने वाली एकमात्र भारतीय प्रविष्टि अनुजा थी। इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म के लिए नामांकित किया गया था। लेकिन यह फिल्म आई एम नॉट रोबोट से हार गई, जिससे इस साल भारत की उम्मीदें टूट गईं।

Read More
Next Story