
Holika Dahan पर Priyanka Chopra का शांति संदेश, बोलीं– अंधेरे में भी रोशनी रास्ता दिखाती है
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच प्रियंका चोपड़ा ने होलिका दहन पर शांति और अच्छाई की जीत की कामना की.
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और US-ईरान विवाद के चलते कई देशों की उड़ानें रद्द हो गई हैं, जिससे कई लोग और सेलिब्रिटीज वहां फंसे हुए हैं. ऐसे वैश्विक माहौल के बीच ग्लोबल स्टार Priyanka Chopra ने होलिका दहन के अवसर पर शांति और उम्मीद का संदेश दिया. Holika Dahan पर क्या लिखा प्रियंका ने? प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर होलिका दहन की अग्नि की तस्वीर साझा की, जिसमें लोग आग के चारों ओर खड़े नजर आ रहे थे। इसके साथ उन्होंने लिखा, There’s a lot unfolding around the world. It’s hard. It’s heavy. But light has a way of showing us the way. Here’s to the triumph of good over evil. #HolikaDahan.. उनका ये संदेश मौजूदा वैश्विक हालात की ओर इशारा करता है जहां तनाव और अनिश्चितता है, वहीं उम्मीद और रोशनी का भरोसा भी है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई भारतीय हस्तियां जैसे विष्णु मंचू, ईशा गुप्ता, नरगिस फाखरी और सोनल चौहान दुबई में फंसे हुए हैं और भारत लौटने का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे समय में प्रियंका का यह संदेश सकारात्मकता से भरा हुआ माना जा रहा है. काम के मोर्चे पर प्रियंका लगातार सक्रिय हैं. हाल ही में वो अपनी फिल्म The Bluff को प्रमोट कर रही थीं, जिसमें उनके साथ Karl Urban नजर आए. इस फिल्म का निर्देशन Frank E. Flowers ने किया है. फिल्म 25 फरवरी 2026 को Amazon Prime Video पर रिलीज हुई.
‘Varanasi’ में आएंगी नजर
प्रियंका अगली बार एस.एस. राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म Varanasi में नजर आएंगी. इस फिल्म में उनके साथ Mahesh Babu और Prithviraj Sukumaran भी होंगे. फिल्म फिलहाल प्रोडक्शन में है और 2027 में रिलीज होने की योजना है. हाल ही में प्रियंका ने संकेत दिया कि फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग अंटार्कटिका में भी की जा सकती है.
हॉलीवुड कॉमेडी ‘Judgement Day’
इसके अलावा प्रियंका ने अमेरिकी कॉमेडी फिल्म Judgement Day की शूटिंग भी पूरी कर ली है. इस फिल्म का निर्देशन Nicholas Stoller कर रहे हैं. फिल्म में विल फेरेल, ज़ैक एफ्रॉन और रेजिना हॉल जैसे सितारे भी नजर आएंगे। इसकी रिलीज डेट अभी घोषित नहीं की गई है. जब दुनिया अनिश्चितता और तनाव से गुजर रही है, ऐसे समय में प्रियंका चोपड़ा का यह संदेश कई लोगों के लिए सुकून और उम्मीद लेकर आया है. होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और शायद यही संदेश उन्होंने दुनिया तक पहुंचाने की कोशिश की है. अब फैंस न सिर्फ उनकी फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं, बल्कि वैश्विक हालात में सुधार और शांति की भी कामना कर रहे हैं.

