‘रामायण 2’ की तैयारी शुरू, रणबीर कपूर के साथ सनी देओल का धांसू अवतार
x

‘रामायण 2’ की तैयारी शुरू, रणबीर कपूर के साथ सनी देओल का धांसू अवतार

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ रिलीज से पहले ही ‘रामायण 2’ की तैयारी शुरू हो गई है.


बॉलीवुड स्टार Ranbir Kapoor इन दिनों अपनी मेगा बजट फिल्म Ramayan को लेकर चर्चा में है. ये फिल्म साल 2026 की दिवाली पर रिलीज होने वाली है और इसे बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है. खास बात ये है कि फिल्म के रिलीज होने से पहले ही इसके दूसरे पार्ट यानी Ramayan 2 पर काम शुरू हो गया है. फिल्म का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर Nitesh Tiwari कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि ये फिल्म लगभग 4000 करोड़ रुपये के बड़े बजट पर बनाई जा रही है. यही वजह है कि फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है.

रणबीर कपूर बनेंगे भगवान राम

इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभाते नजर आएंगे. ये रोल उनके करियर के सबसे बड़े किरदारों में से एक माना जा रहा है. भगवान राम के किरदार के लिए रणबीर कपूर ने अपने लुक और बॉडी पर काफी मेहनत की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस समय रणबीर क्लीन-शेव लुक में नजर आ रहे हैं, ताकि उनका किरदार बिल्कुल परफेक्ट लग. फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने अपने किरदार के लिए खास ट्रेनिंग भी ली है.

दमदार स्टारकास्ट

फिल्म में कई बड़े कलाकार नजर आने वाले हैं. भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर के साथ माता सीता के रोल में Sai Pallavi दिखाई देंगी. वहीं रावण का किरदार साउथ सुपरस्टार Yash निभाने वाले हैं. इसके अलावा फिल्म में Sunny Deol भी एक बेहद अहम भूमिका में नजर आएंगे. वो इस फिल्म में भगवान हनुमान का किरदार निभा रहे हैं. सनी देओल का यह रोल फिल्म की कहानी में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

‘रामायण 2’ की शूटिंग शुरू

हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर कपूर ने मुंबई में ‘रामायण 2’ के अगले शेड्यूल की शूटिंग शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि आने वाले कुछ महीनों में फिल्म के कई महत्वपूर्ण सीन शूट किए जाएंगे. दरअसल मेकर्स फिल्म के दोनों पार्ट्स को बेहद बड़े स्तर पर तैयार कर रहे हैं. इसलिए पहले से ही दूसरे पार्ट के कई हिस्सों की शूटिंग की जा रही है.

कब जुड़ेंगे सनी देओल?

रिपोर्ट्स के अनुसार, सनी देओल भी जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग में शामिल होने वाले हैं. उम्मीद है कि वह 20 मार्च के आसपास सेट पर पहुंच सकते हैं. इस शेड्यूल में भगवान राम और हनुमान के बीच कई अहम सीन शूट किए जाएंगे. ये सीन फिल्म की कहानी के लिए काफी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। यही वजह है कि मेकर्स इन सीन को बहुत बड़े स्तर पर शूट करने की तैयारी कर रहे हैं.

‘लव एंड वॉर’ की वजह से बढ़ी टेंशन

इस समय रणबीर कपूर डायरेक्टर Sanjay Leela Bhansali की फिल्म Love & War की शूटिंग भी कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर भी काफी चर्चा है. हालांकि हाल ही में खबर आई थी कि संजय लीला भंसाली की तबीयत खराब होने की वजह से इस फिल्म की शूटिंग का शेड्यूल थोड़ा आगे बढ़ गया है. नई रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का प्रोडक्शन अब मई 2026 के आसपास फिर से शुरू हो सकता है. इसी वजह से रणबीर कपूर फिलहाल अपना पूरा ध्यान ‘रामायण 2’ की शूटिंग पर दे रहे हैं.

रणबीर के पास कई बड़े प्रोजेक्ट

रणबीर कपूर के पास इस समय कई बड़े प्रोजेक्ट हैं. उनकी पिछली फिल्म Animal साल 2023 में रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी. इसके बाद से उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है, लेकिन आने वाले समय में वह कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं. इनमें ‘रामायण’, ‘रामायण 2’ और Animal Park जैसी फिल्में शामिल हैं. रणबीर पहले ही बता चुके हैं कि वह साल 2027 में ‘एनिमल पार्क’ की शूटिंग शुरू करेंगे.

फैंस को है बड़ी उम्मीद

फिलहाल दर्शकों को रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ का बेसब्री से इंतजार है. फिल्म की बड़ी स्टारकास्ट, शानदार वीएफएक्स और भव्य सेट इसे बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बना सकते हैं. अब जब ‘रामायण 2’ की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है, तो साफ है कि मेकर्स इस फिल्म को एक बड़े सिनेमाई अनुभव के रूप में पेश करने की तैयारी कर रहे हैं. फैंस के लिए रणबीर कपूर और सनी देओल को भगवान राम और हनुमान के रूप में एक साथ देखना बेहद खास होने वाला है. यही वजह है कि इस फिल्म को लेकर लोगों की उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है.

Read More
Next Story