हनुमान जयंती पर दिखेगी ‘रामायण’ की पहली बड़ी झलक!
x

हनुमान जयंती पर दिखेगी ‘रामायण’ की पहली बड़ी झलक!

रणबीर कपूर की मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.


बॉलीवुड अभिनेता Ranbir Kapoor इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म Ramayana को लेकर सुर्खियों में हैं. ये फिल्म इस साल की सबसे बड़ी और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक मानी जा रही है. खास बात यह है कि इसे भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में गिना जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म का बजट करीब 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. फिल्म के निर्माता Namith Malhotra पहले ही इस बड़े बजट की पुष्टि कर चुके हैं. यही वजह है कि दर्शकों की उत्सुकता इस फिल्म को लेकर लगातार बढ़ती जा रही है. फैंस लंबे समय से इस फिल्म से जुड़े नए अपडेट का इंतजार कर रहे थे. खासकर Ram Navami के मौके पर लोगों को उम्मीद थी कि मेकर्स फिल्म की कोई झलक या नया अपडेट साझा करेंगे. हालांकि उस दिन कोई बड़ा ऐलान नहीं हुआ, लेकिन अब मेकर्स ने फैंस को एक खास सरप्राइज देने का फैसला किया है.

निर्माता नमित मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है कि फिल्म से जुड़ी खास झलक जल्द सामने आने वाली है. उन्होंने लिखा कि “आपके विश्वास और धैर्य के लिए धन्यवाद. 2 अप्रैल को Hanuman Jayanti के मौके पर हम सब मिलकर इस यात्रा का पहला बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं. इस पोस्ट के बाद फैंस का उत्साह और बढ़ गया है. माना जा रहा है कि इस दिन फिल्म से भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर की पहली झलक दिखाई जा सकती है. इस फिल्म की स्टार कास्ट भी बेहद दमदार है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभाते नजर आएंगे। वहीं दक्षिण भारतीय अभिनेत्री Sai Pallavi माता सीता की भूमिका में दिखाई देंगी. इसके अलावा फिल्म में कन्नड़ सुपरस्टार Yash रावण का किरदार निभाने वाले हैं. वहीं बॉलीवुड के दमदार अभिनेता Sunny Deol भगवान हनुमान के रूप में नजर आएंगे. इस स्टार कास्ट को देखकर ही फैंस को लग रहा है कि यह फिल्म काफी भव्य और शानदार होने वाली है.

फिल्म का निर्देशन मशहूर निर्देशक Nitesh Tiwari कर रहे हैं, जो इससे पहले कई सफल फिल्में बना चुके हैं. वहीं इस प्रोजेक्ट को प्राइम फोकस स्टूडियोज, DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं. DNEG एक ऐसा स्टूडियो है जो अपने विजुअल इफेक्ट्स के लिए कई ऑस्कर अवॉर्ड जीत चुका है. ये फिल्म दो हिस्सों में बनाई जा रही है और इसे दुनिया भर में IMAX फॉर्मेट में रिलीज करने की योजना है. मेकर्स का दावा है कि ये फिल्म भारतीय पौराणिक कहानी को एक भव्य और आधुनिक रूप में पेश करेगी. अगर रणबीर कपूर के करियर की बात करें, तो उनकी पिछली फिल्म Animal साल 2023 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी और करीब 915 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था. इसके बाद से रणबीर कपूर अपना पूरा ध्यान ‘रामायण’ की तैयारी पर लगा रहे हैं.

हालांकि ‘रामायण’ से पहले रणबीर कपूर की फिल्म Love & War रिलीज हो सकती है, जिसका निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर Sanjay Leela Bhansali कर रहे हैं. फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग अभी जारी है. कुछ समय पहले ‘रामायण’ के सेट से रणबीर कपूर और साई पल्लवी की एक तस्वीर भी लीक हो गई थी, जिसने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी थी. इसके अलावा फिल्म का एक इंट्रोडक्शन वीडियो भी सामने आया था, जिसमें रणबीर कपूर और यश की झलक देखने को मिली थी. हालांकि फैंस अब भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि मेकर्स उन्हें भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर का साफ और पूरा लुक कब दिखाएंगे. अब उम्मीद की जा रही है कि 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के खास मौके पर फिल्म से जुड़ी एक बड़ी झलक सामने आएगी. अगर ऐसा होता है तो ये फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं होगा. यही वजह है कि पूरे देश के दर्शकों की नजरें अब इस खास दिन पर टिकी हुई हैं.

Read More
Next Story