
रणबीर कपूर की 7 अपकमिंग फिल्में जो ‘बॉर्डर 2’ और ‘धुरंधर’ के रिकॉर्ड तोड़ सकती हैं
रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्मों की पूरी लिस्ट.‘एनिमल पार्क’, ‘रामायण’, ‘धूम 4’ से लेकर ‘ब्रह्मास्त्र 2’ तक, जानिए कौन-सी फिल्में ‘बॉर्डर 2’ और ‘धुरंधर’ के रिकॉर्ड तोड़ सकती हैं.
बॉलीवुड के सुपरस्टार रणबीर कपूर इस समय अपने करियर के सबसे शानदार दौर से गुजर रहे हैं. ‘एनिमल’ जैसी ब्लॉकबस्टर देने के बाद रणबीर अब एक के बाद एक बड़े बजट और मेगा प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल पार्क’ को लेकर एक बड़ा अपडेट भी शेयर किया है. ‘एनिमल पार्क’ के अलावा रणबीर कपूर की झोली में कई ऐसी फिल्में हैं, जिनसे बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त तूफान आने वाला है. ट्रेड एक्सपर्ट्स मानते हैं कि रणबीर की ये अपकमिंग फिल्में आने वाले समय में ‘बॉर्डर 2’ और ‘धुरंधर’ जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़ सकती हैं. आइए जानते हैं रणबीर कपूर की उन 7 अपकमिंग फिल्मों के बारे में, जिन पर पूरे देश की नजरें टिकी हैं.
1. लव एंड वॉर (Love and War)
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘लव एंड वॉर’ रणबीर कपूर के करियर की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है. इस फिल्म में रणबीर के साथ विक्की कौशल और आलिया भट्ट भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. भंसाली की फिल्मों का विजुअल ट्रीटमेंट और इमोशनल स्टोरीटेलिंग हमेशा से दर्शकों को पसंद आती रही है. ऐसे में रणबीर, आलिया और विक्की की तिकड़ी इस फिल्म को सुपरहिट बना सकती है.
2. एनिमल पार्क (Animal Park)
‘एनिमल’ की जबरदस्त सफलता के बाद अब दर्शक बेसब्री से इसके सीक्वल ‘एनिमल पार्क’ का इंतजार कर रहे हैं. संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म की शूटिंग रणबीर कपूर 2027 से शुरू करेंगे. खास बात ये है कि इस बार रणबीर कपूर को डबल रोल में देखा जाएगा. फिल्म को लेकर अभी से इतना क्रेज है कि माना जा रहा है यह ‘एनिमल’ से भी बड़ा धमाका कर सकती है.
3. धूम 4 (Dhoom 4)
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आदित्य चोपड़ा ने ‘धूम 4’ के लिए रणबीर कपूर को फाइनल कर लिया है. हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन फैंस इस खबर से बेहद एक्साइटेड हैं. ‘धूम’ फ्रेंचाइज़ी पहले ही बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच चुकी है. अगर रणबीर कपूर इसमें विलेन या लीड रोल में नजर आते हैं, तो यह फिल्म कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है.
4. ब्रह्मास्त्र पार्ट 2: देव (Brahmastra Part 2: Dev)
अयान मुखर्जी ने फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 2: देव’ की स्क्रिप्ट पर काम शुरू कर दिया है. पहले पार्ट की कहानी अधूरी छोड़ी गई थी, जिससे दर्शकों में दूसरे पार्ट को लेकर जबरदस्त उत्सुकता है. रणबीर कपूर इस बार फिर लीड रोल में नजर आएंगे. फिल्म में ‘देव’ के किरदार की कहानी को और गहराई से दिखाया जाएगा.
5. लाला अमरनाथ बायोपिक (Lala Amarnath Biopic)
रणबीर कपूर को अब बायोपिक्स का भी किंग माना जाने लगा है. अब वे भारतीय क्रिकेटर लाला अमरनाथ की बायोपिक में नजर आने वाले हैं. मेकर्स ने इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर को फाइनल कर लिया है और जल्द ही इसकी बड़ी घोषणा होने वाली है. रणबीर का ट्रांसफॉर्मेशन और परफॉर्मेंस इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत होगी.
6. रामायण: भाग I (Ramayana Part I)
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रामायण’ को दो पार्ट्स में बनाया जा रहा है. पहला पार्ट दिवाली 2026 पर रिलीज किया जाएगा. इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे. ये फिल्म बहुत बड़े बजट और भव्य स्केल पर बनाई जा रही है.
7. रामायण: भाग II (Ramayana Part II)
‘रामायण’ का दूसरा पार्ट दिवाली 2027 पर रिलीज किया जाएगा. पहले पार्ट की सफलता के बाद दूसरा पार्ट बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच सकता है. रणबीर कपूर के करियर की यह सबसे आइकॉनिक फिल्मों में से एक मानी जा रही है.
क्यों ‘बॉर्डर 2’ और ‘धुरंधर’ पर भारी पड़ सकती हैं ये फिल्में?
रणबीर कपूर की ये सभी फिल्में बड़े बजट पर बन रही हैं. दमदार डायरेक्टर्स से जुड़ी हैं और इनमें मेगा स्टारकास्ट है. ऐसे में ये माना जा रहा हैं कि ये फिल्में ‘बॉर्डर 2’ और ‘धुरंधर’ जैसी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ सकती हैं. रणबीर कपूर आने वाले सालों में बॉलीवुड पर पूरी तरह राज करने वाले हैं. ‘एनिमल पार्क’ से लेकर ‘रामायण’ और ‘धूम 4’ तक, उनकी हर फिल्म बड़ी इवेंट मूवी बनने जा रही है. अगर ये सभी प्रोजेक्ट्स समय पर रिलीज हुए, तो रणबीर कपूर बॉक्स ऑफिस के नए बादशाह बन सकते हैं. फैंस को अब बस इंतजार है इन फिल्मों के रिलीज होने का, ताकि वे एक बार फिर रणबीर कपूर का जलवा बड़े पर्दे पर देख सकें.

