धुरंधर के बाद फिर धमाका! आदित्य धर-रणवीर सिंह की नई माइथोलॉजिकल फिल्म पर बड़ा अपडेट
x

धुरंधर के बाद फिर धमाका! आदित्य धर-रणवीर सिंह की नई माइथोलॉजिकल फिल्म पर बड़ा अपडेट

धुरंधर की रिकॉर्डतोड़ सफलता के बाद आदित्य धर और रणवीर सिंह फिर साथ आ सकते हैं.


रणवीर सिंह और डायरेक्टर आदित्य धर की जोड़ी ने फिल्म ‘धुरंधर’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान मचाया कि पूरी इंडस्ट्री हिल गई. फिल्म ने थिएटर्स में रिलीज होते ही 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली और इसके बाद जब यह नेटफ्लिक्स पर आई, तो कई देशों में ट्रेंड करने लगी. अब फैंस की नजरें धुरंधर 2 पर टिकी हैं, जो 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. हाल ही में रिलीज हुए टीजर ने भी लोगों की एक्साइटमेंट को कई गुना बढ़ा दिया है, लेकिन इसी बीच एक और खबर सामने आई है, जिसने रणवीर सिंह और आदित्य धर के फैंस को और भी ज्यादा खुश कर दिया है.

क्या फिर साथ आएंगे आदित्य धर और रणवीर सिंह?

इंडस्ट्री से जुड़ी ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, आदित्य धर एक नई माइथोलॉजिकल एक्शन फिल्म पर काम करने की प्लानिंग कर रहे हैं. खास बात ये है कि इस फिल्म के लिए वो एक बार फिर रणवीर सिंह को लीड रोल में लेना चाहते हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि आदित्य धर और रणवीर सिंह के बीच इस नए प्रोजेक्ट को लेकर शुरुआती बातचीत हो चुकी है. हालांकि, अभी इस फिल्म का ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन अगर यह डील फाइनल होती है, तो यह बॉलीवुड के लिए एक और बड़ा सरप्राइज साबित हो सकता है. धुरंधर की सफलता के बाद ये जोड़ी इंडस्ट्री की सबसे पावरफुल डायरेक्टर-एक्टर जोड़ियों में गिनी जाने लगी है. ऐसे में दोनों का दोबारा साथ आना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा.

‘The Immortal Ashwatthama’ क्यों हुई बंद?

आदित्य धर इससे पहले अपनी मेगा बजट फिल्म ‘The Immortal Ashwatthama’ पर काम कर रहे थे. ये फिल्म भी माइथोलॉजिकल और VFX बेस्ड प्रोजेक्ट थी, जिसमें विकी कौशल लीड रोल में नजर आने वाले थे. ये फिल्म जियो स्टूडियोज के बैनर तले बनने वाली थी और इसे एक बड़े स्केल पर प्लान किया गया था, लेकिन भारी बजट और VFX से जुड़ी दिक्कतों की वजह से यह प्रोजेक्ट बीच में ही रोक दिया गया. इसके बाद खबर आई कि आदित्य धर अब इस फिल्म पर आगे काम नहीं करेंगे और उन्होंने इस प्रोजेक्ट को पूरी तरह छोड़ दिया है. ऐसे में अब उनकी नई माइथोलॉजिकल फिल्म को लेकर जो खबर सामने आई है, वह और भी ज्यादा चर्चा में आ गई है.

नई माइथोलॉजिकल फिल्म से क्या उम्मीदें?

अगर आदित्य धर और रणवीर सिंह की ये नई फिल्म बनती है, तो ये एक हाई-स्केल माइथोलॉजिकल एक्शन ड्रामा हो सकती है. माना जा रहा है कि इसमें भव्य VFX, बड़े एक्शन सीक्वेंस और पौराणिक कहानी का तड़का देखने को मिलेगा. धुरंधर में आदित्य धर ने जिस तरह से देशभक्ति, एक्शन और इमोशन का बैलेंस बनाया था, उसी तरह इस बार भी वो कुछ अलग और बड़ा करने की तैयारी में हैं. रणवीर सिंह भी इस तरह के बड़े और पावरफुल किरदारों में खुद को साबित कर चुके हैं, इसलिए ये कॉम्बिनेशन एक बार फिर धमाका कर सकता है.

अभी शुरुआती दौर में है प्रोजेक्ट

हालांकि रिपोर्ट्स में ये भी साफ किया गया है कि ये प्रोजेक्ट अभी शुरुआती स्टेज में है. स्क्रिप्ट, बजट और कास्टिंग को लेकर कई चीजें फाइनल होना बाकी हैं. इसलिए फैंस को ऑफिशियल अनाउंसमेंट के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है, लेकिन जिस तरह से इंडस्ट्री में इस खबर की चर्चा है, उससे साफ है कि कुछ बड़ा पक रहा है.

रणवीर सिंह के आने वाले प्रोजेक्ट्स

फिलहाल रणवीर सिंह का पूरा फोकस धुरंधर 2 पर है, जो 19 मार्च को रिलीज हो रही है. इस फिल्म से एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर बड़ा तूफान आने की उम्मीद की जा रही है. इसके बाद रणवीर सिंह अपनी अगली फिल्म ‘प्रलय’ पर काम करेंगे. ये फिल्म कोविड-19 के बैकड्रॉप पर बनी एक जॉम्बी बेस्ड एक्शन फिल्म होगी. इस फिल्म का निर्देशन जय मेहता करेंगे और बताया जा रहा है कि इसका बजट करीब 300 करोड़ रुपये होगा. प्रलय भी रणवीर के करियर की एक बेहद अलग और एक्सपेरिमेंटल फिल्म मानी जा रही है, जिसमें वो एक नए अवतार में नजर आएंगे.

फैंस के लिए डबल ट्रीट

अगर धुरंधर 2 के बाद आदित्य धर और रणवीर सिंह की नई माइथोलॉजिकल फिल्म भी फाइनल हो जाती है, तो यह फैंस के लिए किसी डबल ट्रीट से कम नहीं होगा. एक तरफ रणवीर की एक्शन और एनर्जी, दूसरी तरफ आदित्य धर का ग्रैंड विजन ये कॉम्बिनेशन एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच सकता है. अब देखना ये होगा कि मेकर्स इस नए प्रोजेक्ट को कब ऑफिशियली अनाउंस करते हैं. फिलहाल इतना तय है कि धुरंधर के तूफान के बाद आदित्य धर और रणवीर सिंह की जोड़ी फिर से बॉलीवुड में भूचाल लाने की तैयारी में है.

Read More
Next Story