Ranveer Singh की Dhurandhar ने रचा इतिहास, 1000 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली बनी 9वीं भारतीय फिल्म
x

Ranveer Singh की Dhurandhar ने रचा इतिहास, 1000 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली बनी 9वीं भारतीय फिल्म

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) ने 21 दिनों में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.


रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) ने बॉक्स ऑफिस (Box Office Collection) पर इतिहास रच दिया है. आदित्य धर (aditya dhar) के निर्देशन में बनी ये फिल्म अब 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली 9वीं भारतीय फिल्म बन चुकी है. 5 दिसंबर को बेहद सादे प्रमोशन के साथ रिलीज हुई ‘धुरंधर’ (Dhurandhar News) ने रिलीज के महज 21 दिनों में 1006.7 करोड़ की वर्ल्डवाइड कमाई कर ली है. ये फिल्म न सिर्फ 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी है, बल्कि रणवीर सिंह (Ranveer singh movies) के करियर की भी अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई है.

कैसे ‘धुरंधर’ ने बनाया रिकॉर्ड?

जहां आजकल फिल्मों को भारी प्रमोशन और मार्केटिंग की जरूरत पड़ती है, वहीं ‘धुरंधर’ ने मजबूत कहानी, दमदार अभिनय और रियलिस्टिक ट्रीटमेंट के दम पर दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचा. फिल्म की चर्चा वर्ड-ऑफ-माउथ से फैलती गई और कलेक्शन हर हफ्ते नए रिकॉर्ड बनाता चला गया. 1000 करोड़ क्लब में शामिल भारतीय फिल्मों की पूरी लिस्ट अब तक सिर्फ 9 भारतीय फिल्में ही इस ऐतिहासिक आंकड़े को पार कर पाई हैं.

1 बाहुबली 2: द कन्क्लूजन (2017)

डायरेक्टर: एस.एस. राजामौली

वर्ल्डवाइड कलेक्शन: 1788.06 करोड़. पहली भारतीय फिल्म जिसने ₹1000 करोड़ क्लब में एंट्री की

2 दंगल (2016)

आमिर खान स्टारर

वर्ल्डवाइड कलेक्शन: 2070 करोड़. एकमात्र भारतीय फिल्म जो ₹2000 करोड़ क्लब में शामिल हुई

3 RRR (2022)

डायरेक्टर: एस.एस. राजामौली

वर्ल्डवाइड कलेक्शन: 1230 करोड़

4 KGF: चैप्टर 2 (2022)

डायरेक्टर: प्रशांत नील

वर्ल्डवाइड कलेक्शन: 1215 करोड़

5 जवान (2023)

शाहरुख खान स्टारर

डायरेक्टर: एटली

वर्ल्डवाइड कलेक्शन: 1160 करोड़

6 पठान (2023)

शाहरुख खान स्टारर

डायरेक्टर: सिद्धार्थ आनंद

वर्ल्डवाइड कलेक्शन: 1055 करोड़

7 कल्कि 2898 AD (2024)

डायरेक्टर: नाग अश्विन

वर्ल्डवाइड कलेक्शन: 1042.25 करोड़

8 धुरंधर (2025)

डायरेक्टर: आदित्य धर

वर्ल्डवाइड कलेक्शन: 1006.7 करोड़ (21 दिन में) अब ‘धुरंधर’ आधिकारिक तौर पर इस एलीट क्लब का हिस्सा बन चुकी है.

‘धुरंधर’ की कहानी क्या है?

‘धुरंधर’ एक इंटेंस स्पाई थ्रिलर है, जो पाकिस्तान के कराची स्थित लियारी इलाके में सेट है. फिल्म में रणवीर सिंह एक भारतीय जासूस की भूमिका निभा रहे हैं. किरदार हमजा अली मजारि उर्फ जसकीरत सिंह रंगी. उनके सामने हैं अक्षय खन्ना, जो खतरनाक गैंग लीडर रहमान डकैत के रोल में नजर आते हैं. फिल्म में ये कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं. संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी.

धुरंधर 2 भी कन्फर्म

फिल्म की ऐतिहासिक सफलता के बाद मेकर्स ने ‘धुरंधर 2’ की भी आधिकारिक घोषणा कर दी है. रिलीज डेट: 19 मार्च 2026, अवसर: ईद और भाषाएं: हिंदी + सभी साउथ इंडियन भाषाएं. ‘धुरंधर’ की 1000 करोड़ क्लब में एंट्री यह साबित करती है कि दर्शक अब नई सोच, रियलिस्टिक एक्शन और मजबूत कहानी को पसंद कर रहे हैं. अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि लाइफटाइम कलेक्शन में ‘धुरंधर’ कितनी ऊंचाई तक जाती है और क्या यह आने वाले समय में नए रिकॉर्ड भी तोड़ पाएगी.

Read More
Next Story