शादी के बाद रश्मिका का धमाका, 5 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर राज करेंगी
x

शादी के बाद रश्मिका का धमाका, 5 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर राज करेंगी

शादी के बाद रश्मिका मंदाना अपने करियर के सबसे बड़े दौर में हैं. जानिए उनकी आने वाली 5 बड़ी फिल्में.


साउथ और बॉलीवुड की सुपरस्टार Rashmika Mandanna ने 26 फरवरी को Vijay Deverakonda के साथ शादी कर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर ली है. उदयपुर में शाही अंदाज में हुई इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं, लेकिन शादी के बाद भी रश्मिका अपने करियर पर पूरा फोकस रखने वाली हैं. आने वाले साल उनके लिए बेहद खास होने वाले हैं, क्योंकि उनके पास एक से बढ़कर एक बड़ी फिल्में लाइन-अप में हैं. पिछले तीन सालों में रश्मिका ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की है. उन्होंने करीब 3000 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्मों का हिस्सा बनकर खुद को इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस साबित किया है. अब शादी के बाद भी वो इसी सिलसिले को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं.

पिछले तीन साल रहे सुपरहिट

रश्मिका के लिए 2023 से 2025 का दौर करियर का गोल्डन टाइम रहा. Animal, Pushpa 2: The Rule और Chhaava जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया. इन फिल्मों की सफलता ने रश्मिका की स्टारडम को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया. अब फैंस उनकी आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आइए जानते हैं शादी के बाद रश्मिका की 5 बड़ी फिल्में, जो बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाने वाली हैं.

1. Animal Park

रणबीर कपूर की फिल्म Animal Park को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं. पहले पार्ट की सफलता के बाद इसका सीक्वल और ज्यादा डार्क और एक्शन से भरपूर होने वाला है. इस फिल्म में रश्मिका फिर से गीता के किरदार में नजर आएंगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी शूटिंग 2027 में शुरू हो सकती है. ये फिल्म उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक साबित हो सकती है.

2. Pushpa 3

Pushpa 3 का इंतजार सिर्फ साउथ ही नहीं, बल्कि पूरे देश में हो रहा है. रश्मिका श्रीवल्ली के किरदार में पहले ही लोगों का दिल जीत चुकी हैं. ‘पुष्पा 2’ की सफलता के बाद तीसरा पार्ट और बड़े पैमाने पर बनाया जाएगा. माना जा रहा है कि ये फिल्म 2028 में रिलीज हो सकती है.

3. Cocktail 2

बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म Cocktail के सीक्वल Cocktail 2 में भी रश्मिका नजर आ सकती हैं. इस फिल्म में उनके साथ Shahid Kapoor और Kriti Sanon भी होंगे. ये एक मॉडर्न लव ट्राएंगल स्टोरी बताई जा रही है, जिसमें रश्मिका का नया और ग्लैमरस अवतार देखने को मिलेगा. फिल्म 2026 में रिलीज हो सकती है.

4. Mysaa

अपकमिंग फिल्म Mysaa में रश्मिका का दमदार एक्शन अवतार देखने को मिलेगा. ये फिल्म हाई-ऑक्टेन एक्शन ड्रामा बताई जा रही है. फर्स्ट लुक में ही रश्मिका का रफ और पावरफुल लुक सामने आ चुका है. इस फिल्म से वो साबित करना चाहती हैं कि वो सिर्फ रोमांटिक ही नहीं, बल्कि एक्शन रोल में भी फिट हैं.

5. Ranabali

शादी के बाद रश्मिका पहली बार विजय देवरकोंडा के साथ Ranabali में नजर आएंगी. ये फिल्म 11 सितंबर को रिलीज होगी. ये एक पीरियड ड्रामा है, जिसमें दोनों की केमिस्ट्री फिर से देखने को मिलेगी. फैंस को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं, क्योंकि उनकी पिछली फिल्मों में दोनों की जोड़ी सुपरहिट रही है.

बोनस फिल्म – Rainbow

इन फिल्मों के अलावा Rainbow भी उनकी पाइपलाइन में है. ये एक अलग तरह की कहानी पर आधारित फिल्म होगी. शादी के बाद भी टॉप पर रहेंगी रश्मिका? रश्मिका मंदाना आज के समय में साउथ और बॉलीवुड दोनों इंडस्ट्री की डिमांडिंग एक्ट्रेस बन चुकी हैं. उनकी फिल्मों का स्केल बड़ा होता जा रहा है और हर फिल्म में उनका नया अवतार देखने को मिल रहा है. शादी के बाद भी वो अपने करियर को लेकर पूरी तरह गंभीर हैं. यही वजह है कि उनके पास बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स की लाइन लगी हुई है. अगर इन फिल्मों में से आधी भी सफल होती हैं, तो रश्मिका आने वाले समय में इंडस्ट्री की सबसे बड़ी सुपरस्टार बन सकती हैं. कुल मिलाकर, शादी के बाद रश्मिका मंदाना का करियर रुकने वाला नहीं है, बल्कि और तेज रफ्तार से आगे बढ़ने वाला है. अब देखना होगा कि ये 5 फिल्में उन्हें कितनी बड़ी ऊंचाई तक पहुंचाती हैं. फैंस को उनकी हर फिल्म का बेसब्री से इंतजार है.

Read More
Next Story