समांथा–रश्मिका नहीं, 1000 करोड़ी एक्ट्रेस नयनतारा का जलवा, 5 फिल्मों से जीतेंगी 2026 की जंग!
x

समांथा–रश्मिका नहीं, 1000 करोड़ी एक्ट्रेस नयनतारा का जलवा, 5 फिल्मों से जीतेंगी 2026 की जंग!

नयनतारा की 2026 में आने वाली 5 बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगी धमाल. टॉक्सिक, पैट्रियट समेत जानिए किन फिल्मों से साउथ की लेडी सुपरस्टार करेंगी 2026 पर राज.


साउथ फिल्म इंडस्ट्री पिछले कुछ सालों में जबरदस्त तरीके से ग्रो हुई है. अब साउथ के एक्टर्स और एक्ट्रेसेज़ की लोकप्रियता सिर्फ साउथ तक सीमित नहीं रही, बल्कि बॉलीवुड और नॉर्थ इंडिया में भी उनका बड़ा फैनबेस बन चुका है. इस दौर में जहां समांथा रुथ प्रभु और रश्मिका मंदाना लगातार चर्चा में रहती हैं, वहीं अब एक और नाम तेजी से सबसे आगे निकलता नजर आ रहा है और वो नाम है नयनतारा.

नयनतारा को आज साउथ सिनेमा की लेडी सुपरस्टार कहा जाता है. शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ के बाद उनकी पॉपुलैरिटी पूरे देश में जबरदस्त तरीके से बढ़ी है. 1000 करोड़ क्लब में शामिल इस फिल्म के बाद नयनतारा के करियर को जैसे नई उड़ान मिल गई है. अब साल 2026 नयनतारा के लिए बेहद खास होने वाला है. उनके पास एक नहीं, बल्कि 5 बड़ी फिल्में पाइपलाइन में हैं, जिनमें से कुछ का बजट सैकड़ों करोड़ में है. ऐसे में माना जा रहा है कि नयनतारा 2026 में समांथा और रश्मिका को पीछे छोड़ते हुए साउथ की नंबर वन एक्ट्रेस बन सकती हैं. आइए जानते हैं नयनतारा की 2026 में आने वाली 5 बड़ी फिल्मों के बारे में, जो बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ सकती हैं.

1. टॉक्सिक (Toxic) यश के साथ मेगा बजट फिल्म

नयनतारा साल 2026 की शुरुआत साउथ मेगास्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ से करने जा रही हैं. ये फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म का बजट करीब 600 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जो इसे भारत की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बनाता है. इस फिल्म में नयनतारा और यश की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आएगी. खास बात ये है कि बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की टक्कर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ से होने वाली है, जिससे 2026 का सबसे बड़ा क्लैश देखने को मिल सकता है.

2. पैट्रियट (Patriot) 250 करोड़ की बिग बजट फिल्म

टॉक्सिक के बाद नयनतारा नजर आएंगी निर्देशक महेश नारायणन की फिल्म ‘पैट्रियट’ में. इस फिल्म का बजट करीब 250 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. ये एक बड़े स्केल की फिल्म होगी, जिसमें नयनतारा का किरदार बेहद दमदार होने की उम्मीद है. फिल्म की रिलीज डेट अभी पूरी तरह कंफर्म नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि ये भी 2026 में बड़े स्तर पर रिलीज होगी.

3. डियर स्टूडेंट (Dear Student)

तीसरे नंबर पर है फिल्म ‘डियर स्टूडेंट’, जिसका निर्देशन जॉर्ज फिलिप रॉय कर रहे हैं. इस फिल्म की रिलीज डेट अभी फाइनल नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे 2026 की गर्मियों में रिलीज किया जा सकता है. ये फिल्म नयनतारा के करियर की थोड़ी अलग और फ्रेश कहानी वाली फिल्म मानी जा रही है, जिसमें उनका एक नया अवतार देखने को मिल सकता है.

4. मुक्ति अम्मा (Mukti Amma)

इस लिस्ट में अगली फिल्म है ‘मुक्ति अम्मा’. इस फिल्म का बजट करीब 100 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. ये फिल्म कंटेंट और इमोशन के मामले में काफी मजबूत मानी जा रही है. मेकर्स इस फिल्म को भी 2026 में रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं.

5. हाय (Hi)

पांचवें नंबर पर है फिल्म ‘हाय’. इस फिल्म का बजट और रिलीज डेट अभी ऑफिशियल तौर पर सामने नहीं आई है, लेकिन इंडस्ट्री सूत्रों की मानें तो ये फिल्म भी 2026 में ही रिलीज हो सकती है. ये फिल्म नयनतारा के लिए एक और बड़ा प्रोजेक्ट साबित हो सकती है. साल 2026 की शानदार शुरुआत पहले ही कर चुकी हैं नयनतारा दिलचस्प बात ये है कि नयनतारा ने टॉक्सिक से पहले ही साल 2026 की एक बड़ी हिट फिल्म दे दी है. वो हाल ही में साउथ मेगास्टार चिरंजीवी की फिल्म ‘मन शंकर वरप्रसाद गारु’ में नजर आई थीं. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में 21 दिनों में करीब 207 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड करीब 284 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है. ये फिल्म चिरंजीवी के करियर की अब तक की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बन चुकी है. नयनतारा ने इसमें ससिरेखा का किरदार निभाया था, जिसे काफी पसंद किया गया.

2023 में शाहरुख खान के साथ 1000 करोड़ का रिकॉर्ड

नयनतारा के करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट रहा शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’. इस फिल्म ने भारत में करीब 760 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड करीब 1,160 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. ये फिल्म हिंदी सिनेमा की तीसरी 1000 करोड़ कमाने वाली फिल्म बनी थी और 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी रही.

क्या 2026 में नयनतारा बनेंगी नंबर वन?

इतनी सारी बड़ी फिल्मों, मेगा बजट प्रोजेक्ट्स और लगातार हिट परफॉर्मेंस के साथ ये कहना गलत नहीं होगा कि 2026 नयनतारा का साल हो सकता है. जहां समांथा और रश्मिका पहले से मजबूत हैं, वहीं नयनतारा अपने 1000 करोड़ क्लब और लगातार बड़े प्रोजेक्ट्स की वजह से उनसे आगे निकल सकती हैं. अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या नयनतारा अपनी इन 5 फिल्मों से 2026 की बॉक्स ऑफिस जंग जीत पाती हैं और साउथ की नंबर वन एक्ट्रेस का ताज अपने नाम करती हैं या नहीं.

Read More
Next Story