The Traitors India Season 2 का ऐलान, जैसलमेर के महल में फिर शुरू हुआ ‘गद्दारों’ का खेल
x

The Traitors India Season 2 का ऐलान, जैसलमेर के महल में फिर शुरू हुआ ‘गद्दारों’ का खेल

करण जौहर ने ‘द ट्रेटर्स इंडिया 2’ का ऐलान कर दिया है. जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शूटिंग शुरू हो चुकी है और इस बार शो पहले से ज्यादा बड़ा और दिलचस्प होने वाला है.


ओटीटी की दुनिया में अगर सस्पेंस, माइंड गेम और धोखे का सबसे बड़ा खेल किसी शो ने दिखाया है, तो वो है The Traitors India. अब ये खेल एक बार फिर और ज्यादा रोमांच के साथ लौटने वाला है. फिल्ममेकर Karan Johar ने आधिकारिक तौर पर The Traitors India 2 का ऐलान कर दिया है. पहले सीजन की जबरदस्त सफलता के बाद मेकर्स इस बार शो को और बड़े स्तर पर लाने की तैयारी में हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो की शूटिंग एक बार फिर राजस्थान के खूबसूरत शहर Jaisalmer में स्थित Suryagarh Palace में शुरू हो चुकी है. ये वही आलीशान लोकेशन है, जहां पिछले सीजन की शूटिंग भी हुई थी. महल का रॉयल माहौल इस शो के सस्पेंस और ड्रामा को और ज्यादा दिलचस्प बना देता है.

रिकॉर्ड टाइम में शुरू हुआ सीजन 2

करण जौहर ने सोशल मीडिया पर बताया कि पहले सीजन के लॉन्च के सिर्फ 13 दिनों के अंदर ही सीजन 2 पर काम शुरू कर दिया गया था. ये अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड माना जा रहा है. इससे साफ है कि मेकर्स को शो की सफलता पर पूरा भरोसा है. इस बार ‘द ट्रेटर्स’ सिर्फ हिंदी तक सीमित नहीं रहेगा. इसे अब रीजनल भाषाओं में भी लॉन्च किया जाएगा. तेलुगु वर्जन भी तैयार किया जा रहा है. इसे होस्ट करेंगे Teja Sajja यानी शो का दायरा अब और बड़ा होने वाला है.

कौन बनेगा इस बार ‘ट्रेटर’?

सीजन 2 के कंटेस्टेंट्स को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर कई नामों की चर्चा हो रही है. संभावित कंटेस्टेंट्स में शामिल हो सकते हैं, जसमें Mallika Sherawat, Sanjay Kapoor मेकर्स हर बार ऐसे चेहरों को लाते हैं जो गेम को और ज्यादा दिलचस्प बना दें.

पिछले सीजन में किसने मारी थी बाजी?

पहले सीजन में कई चर्चित सेलेब्स ने हिस्सा लिया था, जैसे Raj Kundra, Karan Kundrra, Uorfi Javed, Jannat Zubair, Ashish Vidyarthi इस ‘गद्दारों’ के खेल में आखिर में Uorfi Javed और पोकर प्लेयर Nikita Luther ने बाजी मारी थी. दोनों ने मिलकर 70.5 लाख रुपये की प्राइज मनी अपने नाम की थी.

क्या है शो का फॉर्मेट?

‘The Traitors India’ एक ऐसा गेम शो है, जिसमें कुछ कंटेस्टेंट्स ‘ट्रेटर’ होते हैं (गद्दार) और बाकी ‘इनोसेंट’ होते हैं. ट्रेटर्स गुपचुप तरीके से खिलाड़ियों को बाहर करते हैं और इनोसेंट्स को ट्रेटर्स को पहचानना होता है. यानी पूरा खेल दिमाग, शक और धोखे पर टिका होता है. इतना ही नहीं करण जौहर ने शो को लेकर कहा कि खिलाड़ी इस गेम में इतने डूब जाते हैं कि महल के बाहर भी उसी किरदार में नजर आते हैं. यानी ये सिर्फ एक शो नहीं, बल्कि एक मेंटल गेम एक्सपीरियंस है.

क्यों खास है ‘The Traitors India 2’?

इस बार शो को खास बनाने वाली बातें पहले से बड़ा स्केल, नए और चौंकाने वाले कंटेस्टेंट्स, रीजनल वर्जन की शुरुआत और ज्यादा ट्विस्ट और माइंड गेम होने वाला है. अब फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि आखिर इस बार कौन ‘ट्रेटर’ बनेगा? कौन सबसे चालाक खिलाड़ी साबित होगा? और कौन जीतेगा लाखों की प्राइज मनी? एक बात तय है कि ‘The Traitors India 2’ पहले से ज्यादा बड़ा, खतरनाक और एंटरटेनिंग होने वाला है.

Read More
Next Story