हॉलीवुड स्टार का साउथ में डेब्यू, विजय–रश्मिका की ‘रणबाली’ की पहली झलक ने मचाया तहलका
x

हॉलीवुड स्टार का साउथ में डेब्यू, विजय–रश्मिका की ‘रणबाली’ की पहली झलक ने मचाया तहलका

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की नई फिल्म ‘रणबाली’ की पहली झलक जारी. इस पीरियड ड्रामा में हॉलीवुड एक्टर अर्नोल्ड वोस्लू कर रहे हैं साउथ सिनेमा में डेब्यू.


साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा एक बार फिर अपने फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज लेकर आए हैं. उनकी नई फिल्म का नाम ‘रणबाली’ है, जिसमें वो एक बार फिर रश्मिका मंदाना के साथ लीड रोल में नजर आने वाले हैं. हाल ही में मेकर्स ने फिल्म की पहली झलक शेयर की, जिसे देखकर फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया है. इस फिल्म की सबसे खास बात ये है कि इसके जरिए हॉलीवुड के फेमस एक्टर अर्नोल्ड वोस्लू साउथ सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे हैं. अर्नोल्ड वही अभिनेता हैं, जिन्होंने मशहूर हॉलीवुड फिल्म ‘द ममी’ में विलेन का किरदार निभाया था. अब वो ‘रणबाली’ में विजय देवरकोंडा के सामने एक खतरनाक ब्रिटिश अधिकारी के रूप में नजर आएंगे.

19वीं सदी की पृष्ठभूमि पर आधारित कहानी

‘रणबाली’ एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी 19वीं सदी के भारत पर आधारित है. ये फिल्म ब्रिटिश काल के दौरान की ऐतिहासिक घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही है. फिल्म में आज़ादी की लड़ाई, विद्रोह, शोषण और पहचान की जंग जैसे गंभीर मुद्दों को दिखाया जाएगा. मेकर्स का दावा है कि ये फिल्म उस इतिहास की सच्चाई को सामने लाएगी, जिसे अंग्रेजों ने दबाने की कोशिश की थी. इसमें दिखाया जाएगा कि किस तरह ब्रिटिश हुकूमत ने भारत पर अत्याचार किए, सूखा पैदा करने वाली नीतियां लागू कीं और आम जनता का शोषण किया.

विजय देवरकोंडा का इंटेंस अवतार

विजय देवरकोंडा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म की झलक शेयर की है. इस झलक में विजय एकदम इंटेंस और दमदार लुक में नजर आ रहे हैं. उनके चेहरे पर गुस्सा, दर्द और विद्रोह की झलक साफ दिखाई देती है. पोस्ट शेयर करते हुए विजय ने लिखा, अंग्रेजों ने उन्हें जंगली कहा था. मैं इससे इनकार नहीं करता, लेकिन वो हमारे जंगली थे. पेश है एक और सिर्फ एक रणबाली और हमारी उस इतिहास की सच्चाई सामने रखते हुए, जिसे दबाने की उन्होंने कोशिश की थी. उनका ये कैप्शन साफ इशारा करता है कि फिल्म में एक ऐसे हीरो की कहानी दिखाई जाएगी, जो अपने लोगों और अपनी जमीन के लिए अंग्रेजों से टकराने की हिम्मत करता है.

‘द ममी’ के विलेन का साउथ डेब्यू

फिल्म की झलक में सबसे ज्यादा चर्चा हॉलीवुड एक्टर अर्नोल्ड वोस्लू की हो रही है. अर्नोल्ड वोस्लू ‘द ममी’ जैसी सुपरहिट फिल्म में खतरनाक विलेन का किरदार निभा चुके हैं. अब वो ‘रणबाली’ में एक क्रूर ब्रिटिश अधिकारी के रोल में नजर आएंगे. उनका लुक काफी डरावना और प्रभावशाली दिख रहा है. फैंस इस बात को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं कि विजय देवरकोंडा और अर्नोल्ड वोस्लू के बीच की टक्कर बड़े पर्दे पर कैसी देखने को मिलेगी.

ब्रिटिश राज की क्रूरता की झलक

फिल्म की पहली झलक में ब्रिटिश राज के समय भारत में हुए अत्याचारों को भी दिखाया गया है. इसमें सूखा, भूखमरी, जबरन टैक्स वसूली और लोगों पर हो रहे जुल्म की झलक मिलती है. ये फिल्म सिर्फ एक एक्शन ड्रामा नहीं, बल्कि एक इमोशनल और ऐतिहासिक कहानी होगी, जो उस दौर की सच्चाई को सामने लाने की कोशिश करेगी.

विजय–रश्मिका की हिट जोड़ी फिर साथ

‘रणबाली’ में विजय देवरकोंडा के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएंगी. ये दोनों की एक बार फिर साथ आने वाली फिल्म है. इससे पहले ये जोड़ी ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कामरेड’ जैसी हिट फिल्मों में साथ काम कर चुकी हैय दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शक पहले ही खूब पसंद कर चुके हैं, इसलिए फैंस को इस फिल्म से भी काफी उम्मीदें हैं.

डायरेक्टर और प्रोडक्शन हाउस

इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं राहुल सांकृत्यायन. वहीं इसे प्रोड्यूस कर रही है साउथ की मशहूर प्रोडक्शन कंपनी माइथ्री मूवी मेकर्स. ये वही बैनर है, जिसने ‘पुष्पा’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाई थी. ऐसे में ‘रणबाली’ से भी बड़े स्केल और शानदार प्रोडक्शन वैल्यू की उम्मीद की जा रही है.

ट्रेलर और रिलीज का बेसब्री से इंतजार

फिल्म की पहली झलक सामने आने के बाद अब फैंस को इसके ट्रेलर और रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार है. सोशल मीडिया पर लोग इस फिल्म को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट दिखा रहे हैं. अगर फिल्म की कहानी और एक्शन सही तरह से पेश किया गया, तो ‘रणबाली’ विजय देवरकोंडा के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक साबित हो सकती है. ‘रणबाली’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि इतिहास की एक दबाई गई सच्चाई को सामने लाने की कोशिश है. विजय देवरकोंडा का इंटेंस लुक, रश्मिका मंदाना की मौजूदगी और हॉलीवुड स्टार अर्नोल्ड वोस्लू का साउथ डेब्यू इस फिल्म को बेहद खास बना देता है. अब देखना दिलचस्प होगा कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा धमाका करती है. फिलहाल फैंस इसके ट्रेलर और रिलीज का इंतजार कर रहे हैं.

Read More
Next Story