
हल्दी में दिखा रंगों का जादू, विजय-रश्मिका अपनी हल्दी सेरेमनी में खेली ‘होली’?
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. रंगों से भरे इस खास जश्न में होली जैसा माहौल नजर आया.
साउथ भारतीय सिनेमा के पॉपुलर सितारे Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna आखिरकार शादी के बंधन में बंध चुके हैं. इस स्टार कपल की शाही शादी राजस्थान के खूबसूरत शहर Udaipur में हो रही है. 26 फरवरी की सुबह दोनों की तेलुगू परंपरा के अनुसार शादी हो चुकी है और शाम को कन्नड़ रीति-रिवाजों के साथ एक और खास समारोह होने वाला है. फैंस इस शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं और कपल की हर अपडेट जानना चाहते हैं. हालांकि अभी तक विजय और रश्मिका ने अपनी शादी की आधिकारिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की हैं, लेकिन उनकी हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं. इन तस्वीरों ने फैंस के बीच उत्सुकता और भी बढ़ा दी है. खास बात ये है कि हल्दी सेरेमनी में रंगों का इस्तेमाल किया गया, जिसे देखकर ऐसा लग रहा है जैसे इस जश्न में होली भी खेली गई हो.
दरअसल, इस शादी में करीब 100 खास मेहमान शामिल हुए हैं. कपल ने अपनी शादी को काफी प्राइवेट रखा है और इसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही मौजूद हैं. इस खास मौके पर अभिनेत्री Ashika Ranganath भी पहुंचीं. उन्होंने इस शादी में हिस्सा लिया और हल्दी सेरेमनी की कुछ झलकियां अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कीं. आशिका द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में न तो विजय नजर आ रहे हैं और न ही रश्मिका दिख रही हैं. लेकिन तस्वीरों में रंगों और खुशियों का माहौल साफ दिखाई दे रहा है. आशिका पूरी तरह हल्दी और रंगों से रंगी नजर आईंय उन्होंने एक तस्वीर के साथ लिखा, होली का असर जल्दी शुरू हो गया? वहीं दूसरी तस्वीर में उन्होंने लिखा, सभी रंगों के साथ प्यार का जश्न मनाना. इन तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हल्दी सेरेमनी काफी मजेदार और यादगार रही होगी.
25 फरवरी को हुई इस हल्दी सेरेमनी में परिवार और दोस्तों ने जमकर मस्ती की. आमतौर पर हल्दी रस्म में सिर्फ हल्दी का इस्तेमाल होता है, लेकिन इस बार रंगों का भी खूब इस्तेमाल किया गया. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर इस जश्न की तुलना होली से की जा रही है. फैंस को ये अनोखा अंदाज काफी पसंद आ रहा है. विजय और रश्मिका की लव स्टोरी भी किसी फिल्म से कम नहीं है. दोनों पहली बार फिल्म Geetha Govindam में साथ नजर आए थे. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी और दर्शकों ने इस जोड़ी को खूब पसंद किया था. कहा जाता है कि इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्यार की शुरुआत हुई.
इसके बाद दोनों ने फिल्म Dear Comrade में भी साथ काम किया. इस फिल्म में भी उनकी केमिस्ट्री को काफी सराहा गया. हालांकि दोनों ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को छिपाकर रखा. वो अक्सर साथ वेकेशन पर जाते थे, लेकिन सोशल मीडिया पर अलग-अलग तस्वीरें पोस्ट करते थे. इससे फैंस को उनके रिश्ते को लेकर शक जरूर होता था, लेकिन कपल ने कभी खुलकर कुछ नहीं कहा. लंबे समय तक डेटिंग के बाद आखिरकार दोनों ने अपने रिश्ते को शादी का नाम दे दिया. जब शादी की खबर सामने आई तो फैंस खुशी से झूम उठे. सोशल मीडिया पर उन्हें खूब बधाइयां मिल रही हैं. फैंस अब उनकी शादी की आधिकारिक तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
इस डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए खास तैयारियां की गई हैं. शादी का आयोजन एक लग्जरी होटल में किया गया है, जहां पूरी प्राइवेसी का ध्यान रखा गया है. मेहमानों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं. शादी से पहले कपल ने डिनर पार्टी, पूल पार्टी और क्रिकेट मैच जैसे कई फन एक्टिविटी भी रखी थीं. शादी के बाद कपल हैदराबाद में एक ग्रैंड रिसेप्शन भी देने वाला है, जिसमें साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं. ये रिसेप्शन 4 मार्च को होने की खबर है. कुल मिलाकर विजय और रश्मिका की शादी इस साल की सबसे चर्चित सेलिब्रिटी वेडिंग बन चुकी है. उनकी हल्दी सेरेमनी की रंगीन झलकियों ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है. अब सभी की नजरें उनकी शादी की पहली आधिकारिक तस्वीरों पर टिकी हैं. फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि कपल जल्द ही अपने खास पलों को दुनिया के साथ साझा करेगा.

