Vijay Deverakonda- Rashmika Mandanna बने एक-दूजे के, सामने आई शादी की पहली तस्वीर
x

Vijay Deverakonda- Rashmika Mandanna बने एक-दूजे के, सामने आई शादी की पहली तस्वीर

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की पहली तस्वीरें सामने आ गई हैं. दोनों ने तेलुगू और कोडावा परंपराओं से शादी की और सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए भावुक पोस्ट भी लिखा.


साउथ सिनेमा के पॉपुलर स्टार Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं. लंबे समय से जिस जोड़ी को फैंस रील लाइफ में देखना पसंद करते थे, अब वही कपल रियल लाइफ में भी एक-दूसरे का हो गया है. दोनों की शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है. खास बात ये है कि उनकी शादी की पहली तस्वीरें सामने आ चुकी हैं, जिनका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. दरअसल, विजय और रश्मिका ने अपनी शादी को काफी प्राइवेट रखा था. उन्होंने शादी से पहले किसी भी रस्म की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की. यहां तक कि अपने रिश्ते को भी उन्होंने लंबे समय तक छिपाकर रखा. इसलिए जब उनकी शादी की खबर सामने आई, तो फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ गई. सभी को उनकी शादी की पहली झलक का इंतजार था.

अब ये इंतजार खत्म हो चुका है. कपल ने अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों में दोनों बेहद खुश और खूबसूरत नजर आ रहे हैं. फैंस और सेलिब्रिटीज दोनों ही इस जोड़ी पर खूब प्यार लुटा रहे हैं. विजय और रश्मिका ने दो अलग-अलग परंपराओं से शादी की है. पहले उन्होंने तेलुगू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की. इसके बाद शाम को कोडावा समुदाय की परंपरा के अनुसार फिर से विवाह किया. इस तरह दोनों ने एक-दूसरे की संस्कृति और परिवार की भावनाओं का सम्मान किया. उनकी इस सोच की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है.

शादी की तस्वीरों के साथ दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे के लिए भावुक पोस्ट भी लिखा है. रश्मिका ने अपने पोस्ट में लिखा कि, “आप सभी मेरे पति से मिलिए, मिस्टर विजय देवरकोंडा. वो इंसान जिसने मुझे सच्चे प्यार का एहसास कराया. उन्होंने मुझे शांति दी और हमेशा बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने मुझे विश्वास दिलाया कि मैं अपनी कल्पना से कहीं ज्यादा हासिल कर सकती हूं. उन्होंने मुझे हमेशा खुद बनने की आजादी दी.” रश्मिका ने आगे लिखा कि वो विजय के बारे में एक किताब भी लिख सकती हैं, क्योंकि उन्होंने उन्हें जिंदगी को खुलकर जीना सिखाया. उन्होंने कहा कि विजय ने उन्हें बेफिक्र होकर नाचने, दोस्तों के साथ घूमने और खुद से प्यार करना सिखाया.

वहीं विजय ने भी रश्मिका के लिए एक प्यारा और भावुक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने लिखा कि एक दिन उन्हें रश्मिका की इतनी याद आई कि उन्हें महसूस हुआ कि अगर वो साथ हों तो हर चीज बेहतर हो जाएगी. उन्होंने कहा कि उनके साथ खाना ज्यादा अच्छा लगता है, वर्कआउट ज्यादा मजेदार लगता है और जिंदगी में शांति महसूस होती है. आखिरकार उन्होंने अपनी सबसे अच्छी दोस्त को अपनी पत्नी बना लिया. दोनों की ये लव स्टोरी भी किसी फिल्म से कम नहीं है. पहली बार वो फिल्म Geetha Govindam में साथ नजर आए थे. इस फिल्म के दौरान ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं थी. बाद में उन्होंने Dear Comrade में भी साथ काम किया. इन फिल्मों में उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया. हालांकि लंबे समय तक दोनों ने अपने रिश्ते को छिपाकर रखा. वो अक्सर साथ घूमते थे, लेकिन सोशल मीडिया पर अलग-अलग तस्वीरें पोस्ट करते थे. इससे फैंस को शक जरूर होता था, लेकिन दोनों ने कभी अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया.

लंबे समय तक डेटिंग के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया और अपने फैंस को खुशखबरी दी. उनकी शादी राजस्थान के खूबसूरत शहर Udaipur में शाही अंदाज में हुई. इसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए. अब फैंस उनकी और भी तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं. शादी के बाद ये कपल हैदराबाद में एक ग्रैंड रिसेप्शन देने वाला है, जिसमें साउथ इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी. कुल मिलाकर विजय और रश्मिका की शादी इस साल की सबसे चर्चित शादियों में से एक बन गई है. उनकी केमिस्ट्री और सादगी ने फैंस का दिल जीत लिया है. अब सभी की नजरें उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स पर भी हैं, क्योंकि ये जोड़ी जल्द ही फिर से पर्दे पर साथ नजर आ सकती है.

Read More
Next Story