LIVE रतन टाटा के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे गृह मंत्री अमित शाह
x

रतन टाटा के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे गृह मंत्री अमित शाह

देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे जिसका आपसे सीधा सरोकार है।


10th October live news: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे जिसका आपसे सीधा सरोकार है।

Live Updates

  • 10 Oct 2024 8:40 AM IST

    रतन टाटा का अंतिम संस्कार वर्ली श्मशान घाट पर किया जाएगा। भारत सरकार की तरफ से गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। बीती रात उनका ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हुआ था। 

  • 10 Oct 2024 6:58 AM IST

    मशहूर उद्योगपति रतन टाटा के अंतिम दर्शन लोग सुबह 10 बजे से कर सकेंगे। झारखंड की तरह महाराष्ट्र में भी एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। 

  • 10 Oct 2024 6:26 AM IST

    टाटा समूह के सर्वेसर्वा रहे रतन टाटा को पीएम मोदी, रक्षा मंत्रा राजनाथ सिंह, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित कई लोगों ने श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने लिखा कि रतन टाटा जी एक दूरदर्शी व्यापारी नेता, एक दयालु व्यक्तित्व और एक असाधारण इंसान थे। उन्होंने भारत के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित व्यापार घरों में से एक को स्थिर नेतृत्व प्रदान किया।


  • 10 Oct 2024 6:17 AM IST

    रतन टाटा के निधन पर मशहूर उद्योगपति हर्ष गोयनका ने श्रद्धांजलि देते हुए एक्स पर लिखा कि घड़ी की टिक-टिक बंद हो गई है। दिग्गज का निधन हो गया। #RatanTata ईमानदारी, नैतिक नेतृत्व और परोपकार के प्रतीक थे, जिन्होंने व्यापार जगत और उससे परे एक अमिट छाप छोड़ी है। वह हमेशा हमारी यादों में हमेशा ऊँचे स्थान पर रहेंगे। R.I.प


  • 10 Oct 2024 6:15 AM IST

    रतन टाटा के निधन पर देश भर में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के वर्ली श्मशान घाट पर किया जाएगा। उनके सम्मान में झारखंड सरकार मे एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। 

Read More
Next Story