LIVE होली से पहले, संभल की मस्जिदों पर लगाए जा रहे तिरपाल और पन्नी
x

होली से पहले, संभल की मस्जिदों पर लगाए जा रहे तिरपाल और पन्नी

Breaking News: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है।


12th march Live news: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.

Live Updates

  • 12 March 2025 9:49 PM IST

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद नेता राबड़ी देवी के बीच विधान परिषद में तीखी नोकझोंक हुई. कुमार ने कहा कि राजद ने सत्ता में रहते हुए बिहार की महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया और लालू यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने पद छोड़ने से पहले अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बनाया. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का दावा है कि उनके राज्य की बागडोर संभालने से पहले बिहार की महिलाओं के पास कपड़े नहीं थे. क्या तब उनके परिवार के सदस्य नंगे घूमते थे?

  • 12 March 2025 9:31 PM IST

    शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने बुधवार को महाराष्ट्र के खुल्दाबाद में मुगल सम्राट औरंगजेब की कब्र को नष्ट करने की मांग की.

  • 12 March 2025 7:57 PM IST

    होली के त्योहार से पहले पुलिस ने संभल की प्रमुख मस्जिदों को तिरपाल और पन्नी से ढकने का अभियान शुरू कर दिया है. ताकि होली के जुलूस के दौरान मस्जिदों की दीवारों पर रंग न पड़े और माहौल शांतिपूर्ण बना रहे. सबसे पहले जामा मस्जिद के पश्चिमी हिस्से की दीवारों पर तिरपाल और पन्नी लगवाई गई.

  • 12 March 2025 11:28 AM IST

    संभल की जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई का रास्ता साफ हो गया है। इलाहाबाद हाइकोर्ट ने मंजूरी दे दी है। 

  • 12 March 2025 10:01 AM IST

    हरियाणा निकाय चुनाव के लिए मतों की गणना जारी है। रुझानों के मुताबिक बीजेपी आगे चल रही है। फरीदाबाद-गुरुग्राम में बीजेपी के मेयर प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। 

  • 12 March 2025 8:10 AM IST

    टैरिफ राग अलापते हुए व्हाइट हाउस प्रशासन की तरफ से बड़ा बयान आया है। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि अमेरिकी शराब पर भारत 150 फीसद टैरिफ लगाता है। 

  • 12 March 2025 7:24 AM IST

    पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि इलाका दुर्गम है। लेकिन सुरक्षाबलों का जोश हाई है, सभी बंधकों को आजाद कराने में हम कामयाब होंगे। 

  • 12 March 2025 7:23 AM IST

    पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन कामयाब होगा। हम आतंकवादियों का सफाया करने में कामयाब होंगे। 

  • 12 March 2025 6:52 AM IST

    पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि उसने बीएलए के कब्जे से 104 लोगों को छुड़ा लिया है, हालांकि बीएलए का भी कहना है कि उसने 30 पाक सैनिकों को मार दिया है। 

  • 12 March 2025 6:27 AM IST

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि युद्ध समाप्त करने के लिए यूक्रेन मान गया है। हम भी चाहते हैं कि युद्ध खत्म हो। अब हमें रूस जाना है 

Read More
Next Story